Maharashtra Rain: मुंबई (Mumbai) सहित महाराष्ट्र में बारिश का सिलसिला जारी है. मुंबई में ऑरेंज अलर्ट के बावजूद रुक रुक कर बारिश होने से स्थिति सामान्य है. लेकिन महाराष्ट्र के कई ग्रामीण इलाको में भारी बारिश (Heavy rains) से बाढ़ (Flood) कहर बरसा रही है. एक जून से अब तक 83 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 64 लोग घायल हुए हैं. अब तक 5873 लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर ले जाया गया है और 35 राहत कैंप लगाए गए हैं.
गढ़चिरौली जिले में मौसम विभाग के रेड अलर्ट की वजह से कल से तीन दिन तक के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं. बाढ़ और बचाव कार्य के हालात का जायजा लेने के लिए खुद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने सोमवार को गढ़चिरौली का दौरा किया.
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
इधर, नासिक में बांध से पानी छोड़े जाने की वजह से गोदावरी नदी में बाढ़ आ गई है. एहतियातान नदी के किनारे के इलाकों को खाली करा दिया गया है. गोदावरी नदी उफान पर है. प्रशासन ने रेड अलर्ट देखते हुए तीन दिन के लिए सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है. कल शाम को करीब 50 लोगों को नदी के किनारे से हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. गंगापुर बांध से 10 हजार क्युसेक पानी गोदावरी में छोड़ा गया है.

भारी बारिश से नासिक के ग्रामीण इलाके बाढ़ से प्रभवित हैं. दिंडोरी तहसील के 6 से 7 गांवों की सड़कें पानी में डूब गई हैं जिससे इन इलाकों का संपर्क टूट गया है. माता सप्तशृंगी गढ़ पर तेज बारिश से बादल फटने जैसी स्थिति बनी और इससे 6 यात्री जख्मी हो गए.

मौसम विभाग ने आज के लिए भी गढ़चिरौली के साथ पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, नासिक, पुणे, कोल्हापुर में रेड अलर्ट जारी किया है. इन सभी जिलों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं.
महाराष्ट्र में सोमवार को सुबह आठ बजे से मंगलवार को सुबह आठ बजे तक हुई बारिश के आंकड़ों के मुताबिक मध्य महाराष्ट्र में 42.42 मिलीमीटर, पूर्वी महाराष्ट्र में 63.90 मिलीमीटर और पश्चिम महाराष्ट्र में 52.43 मिलीमीटर औसत बारिश हुई है.
मुंबई के लिए मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि आज शहर और उपनगरीय इलाकों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर बहुत तेज बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है. आज मुंबई में समुद्र में ऊंची लहरें उठने की भी संभावना है.
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं