- कांग्रेस सेवादल की पुस्तिका में विवादास्पद बातें
- गोडसे और सावरकर को कहा समलैंगिक
- शिवसेना ने भी किया पलटवार
कांग्रेस सेवादल (Congress Seva Dal) द्वारा मध्य प्रदेश में वितरित की गई एक पुस्तिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे तथा विनायक सावरकर के बीच समलैंगिक संबंध होने की बात कही जाने पर महाराष्ट्र की सत्ता में कांग्रेस की भागीदार शिवसेना ने कहा है कि इससे उनके दिमाग में भरी गंदगी के बारे में पता चलता है. समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, 'नाथूराम गोडसे और विनायक सावरकर के बीच शारीरिक संबंध' होने का दावा करने वाली कांग्रेस सेवादल की पुस्तिका को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, "वीर सावरकर महान व्यक्ति थे, और हमेशा महान रहेंगे... एक वर्ग उनके खिलाफ बातें करता रहता है, चाहे वह कोई भी हो, लेकिन इससे उनके दिमाग में मौजूद गंदगी के बारे में पता चलता है..." आपको बता दें कि कांग्रेस सेवादल द्वारा भोपाल में आयोजित किए गए 10-दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान वितरित की गई 'वीर सावरकर, कितने वीर' सावरकर के बारे में ही है. इसमें महात्मा गांधी की हत्या, नाथूराम गोडसे और सावरकर का ज़िक्र करते हुए दावा किया गया है कि नाथूराम गोडसे और सावरकर के बीच समलैंगिक संबंध थे. इस पुस्तिका में कई अन्य किताबों के हवाले से कई दावे किए गए हैं. डॉमिनिक लैपिएर और लैरी कॉलिन की किताब 'फ्रीडम एट मिडनाइट' का जिक्र करते हुए इसमें लिखा है, "ब्रह्मचर्य धारण करने से पहले नाथूराम गोडसे के एक ही शारीरिक संबंध का ब्योरा मिलता है, जो समलैंगिक संबंध थे... उनका पार्टनर था उनका राजनैतिक गुरु वीर सावरकर..."
Sanjay Raut,Shiv Sena on a statement in Congress Seva Dal booklet 'Godse&Savarkar had a physical relationship': Veer Savarkar was a great man and will remain a great man. A section keeps talking against him,it shows the dirt in their mind,whoever they might be pic.twitter.com/Yv3aLJjraC
— ANI (@ANI) January 3, 2020
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
किताब में सावरकर पर 12 साल की उम्र में मस्जिद पर पत्थर फेंकने और वहां की टाइलें तोड़ देने के भी आरोप लगाए गए हैं. इसके अलावा किताब के मुताबिक, सावरकर ने बलात्कार को एक न्यायसंगत राजनैतिक हथियार बताया था. सावरकर ने अपनी पुस्तक 'सिक्स ग्लोरियस एपोक्स ऑफ इंडियन हिस्ट्री' में जानवरों की व्यावहारिक प्रवृत्ति को जोड़ते हुए व्याख्या की थी कि कैसे हर जानवर अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए अपनी आबादी बढ़ाना चाहता है. कांग्रेस सेवादल की पुस्तक के अनुसार, सावरकर ने रावण और सीता के बारे में भी कहा है, "शत्रु की महिला को अगवा करने और उससे बलात्कार करने को तुम अधर्म कहते हो...? ये तो परोधर्म है... महानतम कर्तव्य...."
राहुल गांधी के बयान पर शिवसेना हुई नाराज, कहा- वीर सावरकर का अपमान न करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं