बांग्लादेश (Bangladesh) की प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) इस्तीफा देने के बाद सोमवार को भारत आ गईं. सूत्रों के मुताबिक, शेख हसीना ने भारत में ही रहने की इच्छा जताई है. उनका भारत से रिश्ता बहुत पुराना है. एक वक्त था जब करीब तीन साल तक वह दिल्ली की एक कोठी में अपने पति के साथ रही थीं. क्या इतिहास खुद को दोहरा रहा है या शेख हसीना को इस मुश्किल वक्त में किसी और देश को अपना ठिकाना बनाना होगा. यह फिलहाल भविष्य के गर्भ में है, लेकिन शेख हसीना के भारत आने के बाद दिल्ली की उस कोठी नंबर - 56 की काफी चर्चा है.

मिसेज मजूमदार बनकर रही थीं शेख हसीना
दिल्ली के लाजपत नगर-3 में 56 नंबर की कोठी में अब होटल डिप्लोमैट रिजेंसी चल रहा है. आसपास जब मीडिया की हलचल बढ़ी तो लोगों को पता लगा कि 1975 से 1977 तक शेख हसीना अपने पति वाजिद मियां के साथ यहां पर रही थीं. शेख हसीना को पहले रिंग रोड की इस कोठी में और फिर पंडारा रोड में शिफ्ट किया गया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उनके दिल्ली प्रवास को इतना गुप्त रखा गया था कि उनके पति वाजिद मियां मिस्टर मजूमदार और शेख हसीना मिसेज मजूमदार बनकर रहीं.

इसलिए किया था भारत में रहने का फैसला
शेख हसीना ने साल 2022 में दिए इंटरव्यू में खुद बताया था कि जब उनके पिता की हत्या हुई तो वो यूरोप में अपनी बहन और पति के साथ थीं, लेकिन फिर उन्होंने भारत में रहने का फैसला किया. यहां से यह पता करना आसान था कि उनके परिवार के कितने लोग मारे गए हैं.
भारत सरकार ने किया था रहने का प्रबंध
भारत आने की बात उन्होंने इंदिरा गांधी को बताई थी, जिसके बाद भारत सरकार ने उनके रहने का प्रबंध किया था. इसी क्रम में लाजपत नगर की कोठी नंबर-56 को किराए पर लिया गया था.
2001 में होटल बनाने का लिया गया फैसला
कोठी के मालिक रहे पुनीत कोहली ने बताया कि उनके दादाजी ने भारत सरकार के आग्रह पर कोठी को किराए पर दिया था. बाद में इसे बांग्लादेश दूतावास में बदल गिया गया, लेकिन 2001 में इस प्रापर्टी पर होटल बनाने का फैसला किया गया था.
ये भी पढ़ें :
* बंगबंधु की मूर्ति तक न छोड़ी, काश! शेख मुजीबुर्रहमान की कुर्बानी की यह कहानी पढ़ लेते उपद्रवी
* मंदिरों पर हमला... अब बांग्लादेश में 1 करोड़ 30 लाख हिंदुओं का क्या होगा?
* शेख हसीना कहां रहेंगी... भारत ने अपना स्टैंड किया साफ, बांग्लादेश की पूर्व PM से पूछा उनका प्लान : सूत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं