विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2021

Share Market: उतार-चढ़ाव का शिकार रहा शेयर बाजार, हल्की बढ़त के साथ सेंसेक्स-निफ्टी बंद

Sensex, Nifty today: आज के सेशन के क्लोजिंग पर सेंसेक्स 49,751.41 पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के इंडेक्स निफ्टी में 32.10 अंकों यानी 0.22% की बढ़त दर्ज की गई है. आज इंडेक्स 14,707.80 के लेवल पर बंद हुआ है.

Share Market: उतार-चढ़ाव का शिकार रहा शेयर बाजार, हल्की बढ़त के साथ सेंसेक्स-निफ्टी बंद
शेयर बाजार में आज का दिन काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:

Share Market Closing Bell : मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में पूरा दिन उतार-चढ़ाव देखा गया. क्लोजिंग में लगभग फ्लैट ट्रेडिंग देखी गई. दोनों ही बेंचमार्क इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ बंद हुए हैं. बता दें कि सोमवार को मार्केट बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था, लेकिन आज सुबह में बाजार थोड़ा संभलकर खुला था.

आज के सेशन के क्लोजिंग पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के इंडेक्स सेंसेक्स में 7.09 अंकों यानी 0.01% की बढ़त देखी गई. सेंसेक्स 49,751.41 पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के इंडेक्स निफ्टी में 32.10 अंकों यानी 0.22% की बढ़त दर्ज की गई है. आज इंडेक्स 14,707.80 के लेवल पर बंद हुआ है. क्लोजिंग तक लगभग 1657 शेयरों ने बढ़त हासिल की, 1213 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, वहीं 158 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

निफ्टी पर मेटल, इंफ्रा और एनर्जी सेक्टर में अच्छी बढ़त देखी गई है. वहीं, फार्मा और बैंकिंग सेक्टरों में बिकवाली का माहौल रहा.

ओपनिंग में सुबह 9:34 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 189.74 अंकों की बढ़त के साथ 49934.06 पर कारोबार कर रहा था, जबकि इसी वक्त नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का सूचकांक निफ्टी 60.15 अंक की तेज़ी के साथ 14735.85 पर पहुंच चुका था.

अगर रुपये की बात करें तो घरेलू शेयर बाजारों की तेजी और एशियाई मुद्राओं की मजबूती के दम पर मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 16 पैसे चढ़ गया. अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मजबूती के साथ 72.36 प्रति डॉलर पर खुला और कुछ देर में 72.33 प्रति डॉलर पर पहुंच गया. यह पिछले दिनों के मुकाबले 16 पैसे की तेजी है. सोमवार को रुपया 72.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

(भाषा से इनपुट के साथ)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sensex-Nifty Live, Nifty Updates, Stock Market Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com