नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार को कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच में महाराष्ट्र सरकार पूरा सहयोग करेगी. पवार ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें भरोसा है कि महा विकास अघाड़ी सरकारी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करेगी. शीर्ष अदालत ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला किया है. हालांकि, उन्होंने अपने ट्वीट में रैशनलिस्ट नरेंद्र दाभोलकर की हत्या के मामले को भी याद किया. पवार ने अपने ट्वीट में लिखा कि वो उम्मीद करते हैं कि अभिनेता की मौत के मामले की जांच नरेंद्र दाभोलकर हत्या मामले की तरह नहीं की जाएगी, जो अभी तक पूरी नहीं हुई है. दाभोलकर की 20 अगस्त, 2013 को पुणे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
पवार ने ट्वीट किया, ‘मुझे विश्वास है कि महाराष्ट्र सरकार सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करेगी और जांच में पूरा सहयोग देगी.' उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में लिखा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि जांच डॉ. नरेंद्र दाभोलकर हत्या मामले की तरह ना की जाए. सीबीआई ने 2014 में इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी और यह अब भी पूरी नहीं हो पाई है.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
I hope the investigation will not be carried on, as was done with Dr Narendra Dabholkar's murder case also under investigation by the #CBI which commenced in 2014 and remains unresolved.
— Sharad Pawar (@PawarSpeaks) August 20, 2020
बता दें कि राजपूत की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने मामले में जांच शुरू की थी और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सहित 56 लोगों के बयान दर्ज किए थे. इसके बाद राजपूत के पिता के.के. सिंह की शिकायत के आधार पर बिहार पुलिस ने पटना में एफआईआर दर्ज की. सिंह ने चक्रवर्ती, उनके माता-पिता और भाई सहित कुछ अन्य लोगों पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था.
बिहार सरकार ने मामले की जांच सीबीआई से कराने का अनुरोध किया था. सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के संबंध में पटना में दर्ज एफआईआर में जांच सीबीआई से कराने की बिहार सरकार की सिफारिश को बुधवार को सही ठहराया. शीर्ष अदालत ने कहा कि बिहार सरकार इस मामले को जांच के लिये सीबीआई को सौंपने में सक्षम है.
(भाषा से इनपुट के साथ)
Video: सुशांत मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हम स्वागत करते हैं : महाराष्ट्र के गृहमंत्री
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं