विज्ञापन

पुणे से डिस्चार्ज होने के बाद मुंबई में भर्ती हुए शरद पवार, PM मोदी ने फोन कर जाना हालचाल

PM मोदी ने आज सुबह पवार साहब को फोन कर उनका हालचाल जाना. उन्होंने बेहद आत्मीयता के साथ उनसे बात की और पूरी तरह आराम करने की सलाह दी.

पुणे से डिस्चार्ज होने के बाद मुंबई में भर्ती हुए शरद पवार, PM मोदी ने फोन कर जाना हालचाल
फाइल फोटो
ANI
  • शरद पवार को खांसी और सीने में दर्द के कारण पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था.
  • पवार को दो नवंबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था और बुधवार को उन्हें छुट्टी दी गई थी.
  • छुट्टी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर पवार का हालचाल पूछा और आराम करने की सलाह दी.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) के प्रमुख शरद पवार को बुधवार को पुणे के एक मल्टी-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य केंद्र से छुट्टी मिलने के कुछ ही घंटे बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. पवार की बेटी और बारामती से लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि उनके पिता को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, शरद पवार को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद PM मोदी ने फोन पर उनसे बातचीत की और उनका कुशलक्षेम जाना. पवार के सहयोगी विट्ठल मनियार ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पवार को आराम करने की सलाह दी है. पवार को खांसी और सीने में दर्द (प्लूरिटिक पेन) की शिकायत के बाद दो नवंबर को ‘रूबी हॉल क्लिनिक' में भर्ती कराया गया था.

पवार (85) को खांसी और सीने में दर्द (प्लूरिटिक पेन) की शिकायत के बाद दो नवंबर को पुणे के ‘रूबी हॉल क्लिनिक' में भर्ती कराया गया था और बुधवार को दिन में उन्हें छुट्टी दी गई थी. सुप्रिया सुले ने कहा था कि उनके पिता की मेडिकल जांच की जा रही है और उनकी सेहत से जुड़े सभी मानक स्थिर हैं. इससे पहले दिन में, पवार को पुणे के अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फोन पर उनसे बातचीत की और उनका कुशलक्षेम जाना. पवार के सहयोगी विट्ठल मनियार ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पवार को पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है.

मनियार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह पवार साहब को फोन कर उनका हालचाल जाना. उन्होंने बेहद आत्मीयता के साथ उनसे बात की और पूरी तरह आराम करने की सलाह दी. मोदी ने उनसे कहा कि सुप्रिया (सुले) अब पूरी तरह से तैयार हैं और वह तथा अन्य लोग देश के लिए काम कर सकते हैं, इसलिए पवार साहब को अब आराम करना चाहिए.''

उन्होंने कहा, ‘‘पवार साहब ने प्रधानमंत्री से कहा कि वह आराम कर रहे हैं और उन्हें देश को लेकर कोई फिक्र नहीं है क्योंकि चीजें संभालने के लिए सब लोग हैं.'' उन्होंने कहा कि पवार ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया.

रूबी हॉल क्लिनिक के मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ, अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी डॉ. परवेज के. ग्रांट ने बताया कि पवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सामान्य जांच और मेडिकल निगरानी के लिए भर्ती कराया गया था. ‘प्लूरिटिक पेन' सीने में होने वाला ऐसा दर्द है जो आमतौर पर सांस लेने या छींकने के दौरान बढ़ जाता है.

भाषा इनपुट के साथ

ये भी पढ़ें : पंजाब के 5 जिलों में पराली जलने के 405 मामले, 183 की जांच तक नहीं; अफसरों को CAQM का नोटिस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sharad Pawar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com