एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में मंगलवार का दिन पूरी तरह वैभव सूर्यवंशी के नाम रहा. युवा बल्लेबाज ने यूएई के खिलाफ ऐसी पारी खेली, जिसने रिकॉर्ड बुक के कई पन्ने बदल दिए. 53 गेंदों पर 204 रन की विस्फोटक पारी खेलते हुए वैभव ने न सिर्फ भारत-ए को 7 विकेट से जीत दिलाई, बल्कि लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक और दोहरा शतक लगाने का कारनामा भी अपने नाम कर लिया. यहीं नहीं, उन्होंने 40 गेंदों में 150 रन पूरे किए और फिर 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया. वैभव 53 गेंदों पर 204 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस अविश्वसनीय पारी में 7 चौके और 28 छक्के शामिल रहे. उनका स्ट्राइक रेट 385 से भी अधिक रहा.
Vaibhav Sooryavanshi's double-century set the stage, and Rinku Singh's six sealed India A's semi-final spot! Watch India A vs UAE in the #DPWorldAsiaCupRisingStarsMens2026, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #INDvUAE https://t.co/yTfyKIX8F2
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 24, 2026
दोहा में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 286 रन बनाए. टीम की ओर से भारतीय मूल के हरप्रीत सिंह ने शानदार शतक लगाया. उन्होंने 144 गेंदों पर 130 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. कप्तान बेसिल हमीद 36 रन बनाकर नाबाद लौटे.
287 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत-ए की शुरुआत ही तूफानी रही. वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए अभिषेक शर्मा के साथ सिर्फ 21 गेंदों में 68 रन जोड़ दिए. अभिषेक 12 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इसके बाद भी वैभव का हमला नहीं रुका. उन्होंने प्रभसिमरन सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए 13 गेंदों पर 40 रन जोड़े और टीम का स्कोर तेजी से 100 के पार पहुंचा दिया. प्रभसिमरन सिर्फ 3 रन बना सके, लेकिन दूसरी ओर वैभव लगातार यूएई के गेंदबाजों पर टूट पड़े.
इसके बाद रिंकू सिंह के साथ उनकी साझेदारी ने मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 43 गेंदों में 137 रन जोड़ डाले. वैभव ने इस दौरान महज 28 गेंदों में शतक पूरा किया, जो लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज शतक है. वैभव के आउट होने के बाद रिंकू सिंह ने नाबाद 27 रन बनाए, जबकि कुमार कुशाग्र 1 रन पर नाबाद लौटे. भारत-ए ने लक्ष्य सिर्फ 14.2 ओवर में हासिल कर लिया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.
यह पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी, क्योंकि 53 गेंदों में 204 रन और 28 छक्कों के साथ वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट-ए क्रिकेट में बल्लेबाजी के नए आयाम को स्थापित किया है.
यह भी पढ़ें | वैभव सूर्यवंशी ने 52 गेंदों में लगाया क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें | ' गेंद बल्ले पर आ रही थी तो सोचा मारो...', वैभव सूर्यवंशी ने सुनाई तूफानी दोहरे शतक की जादुई कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं