अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार करने वाले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े ने अपने परिवार के साथ विदेश में कई यात्राएं की थीं और आय से अधिक संपत्ति के मालिक थे. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है. केंद्रीय जांच ब्यूरो इसकी जांच कर रहा है. इस रिपोर्ट पर सीबीआई की एफआईआर आधारित है, जिसकी एक प्रति एनडीटीवी के पास है. एजेंसी ने समीर वानखेड़े और कुछ अन्य लोगों पर शाहरुख खान के परिवार से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है. ड्रग्स मामले में आर्यन खान को फंसाने की धमकी दी गई थी.
एनसीबी के विजिलेंस विभाग की रिपोर्ट बताती है कि आर्यन खान और उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट के नाम आखिरी समय में जोड़े गए और कुछ अन्य संदिग्धों का नाम हटा दिया गया. रिपोर्ट में कहा गया है कि छापे के दौरान एक संदिग्ध के पास से रोलिंग पेपर बरामद होने के बावजूद उसे जाने दिया गया. आर्यन खान की हिरासत में चूक की श्रृंखला इशारा करती है कि किरण गोसावी को मौका देने के लिए समीर वानखेड़े ने जानबूझकर समझौता किया था. गोसावी मुंबई क्रूज रेड में स्वतंत्र गवाह था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रिपोर्ट में कहा गया कि जांच दल द्वारा एकत्र एनसीबी कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज खराब हो गए थे. रिपोर्ट में कहा गया कि आर्यन खान को जब एनसीबी कार्यालय में लाया गया था उस रात की डीवीआर और हार्ड कॉपी, एनसीबी की मुंबई टीम द्वारा प्रस्तुत कॉपी से अलग थी.
छह विदेश यात्राएं, 55 दिन रहे
रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि पांच वर्षों 2017 से 2021 तक समीर वानखेड़े ने अपने परिवार के साथ विदेश में छह यात्राएं कीं. इन देशों की सूची में ब्रिटेन, आयरलैंड, पुर्तगाल, दक्षिण अफ्रीका और मालदीव शामिल हैं, जहां वह 55 दिनों तक रहे. लेकिन उन्होंने दावा किया कि उन्होंने केवल 8.75 लाख रुपये खर्च किए, जो मुश्किल से ही हवाई यात्रा की लागत को कवर करते हैं.
महंगी घड़ियां और अन्य संपत्तियों का उल्लेख
रिपोर्ट में समीर वानखेड़े की महंगी घड़ियों और अन्य संपत्तियों का भी उल्लेख किया गया है जो उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक है. इसमें एक रोलेक्स घड़ी भी शामिल है, जो जाहिर तौर पर उन्हें एमआरपी 22 लाख रुपये से बहुत कम कीमत पर यानी 17 लाख में बेची गई थी. उनके पास मुंबई में चार फ्लैट और वाशिम में 41,688 एकड़ जमीन भी है.
पैसे का स्रोत बना रहस्य
एजेंसी के साथ बातचीत में समीर वानखेड़े ने दावा किया है कि उन्होंने गोरेगांव में पांचवें फ्लैट पर 82.8 लाख रुपये खर्च किए, जिसकी कीमत 2.45 करोड़ रुपये है. उनके और उनकी पत्नी द्वारा शादी से पहले 1.25 करोड़ रुपये में खरीदे गए एक फ्लैट का भी उल्लेख है. इस पैसे का स्रोत एक रहस्य बना हुआ है.
विदेश यात्राओं का पैसा कहां से आया?
वानखेड़े और उनकी पत्नी के आयकर रिटर्न से पता चलता है कि उनकी वार्षिक आय 45,61,460 है. हालांकि इसमें उन्होंने यह नहीं बताया है कि अपनी विदेश यात्राओं और अन्य संपत्तियों के लिए पैसा कहां से आया.
ये भी पढ़ें:
* आर्यन खान ड्रग्स केस : NCB पर लगे आरोपों की विजिलेंस जांच पूरी, 3 अफसर दिल्ली तलब
* कोर्डेलिया क्रूज मामला: सीबीआई ने समीर वानखेड़े को पूछताछ के लिए बुलाया; अदालत से मिली राहत
* "शाहरुख खान के परिवार से मांगे गए थे 25 करोड़ रुपये" : समीर वानखेड़े समेत 3 के खिलाफ केस दर्ज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं