एयर इंडिया की उड़ानों में अप्रिय घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं. अब खबर है कि पिछले महीने नागपुर से मुंबई जा रही एयर इंडिया की उड़ान में एक महिला यात्री को बिच्छू ने काट लिया था. एयरलाइन ने शनिवार को एक बयान में कहा कि हवाईअड्डे पर उतरने के बाद यात्री को एक डॉक्टर ने देखा और बाद में अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई.
एयर इंडिया ने कहा, ''हमारी उड़ान संख्या एआई-630 पर 23 अप्रैल, 2023 को एक यात्री को बिच्छू के काटने की अत्यंत दुर्लभ और दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई थी.'' एयरलाइन के अनुसार इसके बाद प्रोटोकॉल का पालन किया गया और विमान का पूरा निरीक्षण करने पर बिच्छू पाया गया. इसके बाद कीट नियंत्रण की उचित प्रक्रिया की गई.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि इस घटना के बाद एयर इंडिया ने कैटरिंग विभाग से धुलाई सेवाएं मुहैया कराने वालों को यह सलाह देने को कहा कि वे इस बात की जांच करें कि कहीं उनके यहां कीट तो नहीं फैल रहे और यदि जरूरी हो तो कीट नियंत्रण करें.
इससे पहले भी विमान में सरीसृप पाए जाने के मामले सामने आए हैं. पिछले साल दिसंबर में दुबई हवाईअड्डे पर उतरने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान में एक सांप मिला था.
ये भी पढ़ें :-
महाराष्ट्र : उद्धव ठाकरे आज रत्नागिरी के बारसू जाएंगे, इलाके में धारा 144 लागू
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और सैन्य अधिकारियों ने राजौरी में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं