जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और भारतीय सेना के अधिकारियों ने शनिवार को राजौरी जिले में एक आईईडी विस्फोट में शहीद हुए पांच सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने पहले बताया था कि राजौरी जिले के घने जंगलों वाले कांडी इलाके में शुक्रवार को आतंकवादियों द्वारा किए गए विस्फोट में सेना के पांच जवान शहीद हो गए और एक मेजर घायल हो गया. विस्फोट की यह घटना आतंकवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान हुई थी.
अधिकारियों ने नवीनतम जानकारी के हवाले से बताया है कि कांडी वन क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी अब भी जारी है. इस बीच, जम्मू में वायुसेना स्टेशन पर पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया, जहां सिन्हा ने उत्तरी कमान के जनरल उपेंद्र द्विवेदी, पुलिस और अन्य सैन्य अधिकारियों के साथ सैनिकों को श्रद्धांजलि दी.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
शुक्रवार को हुए विस्फोट में शहीद हुए सैनिकों में उत्तराखंड के गैरसैंण के लांस नाइक रुचिन सिंह रावत, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के पैराट्रूपर सिद्धांत छेत्री, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नाइक अरविंद कुमार, जम्मू के हवलदार नीलम सिंह और हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के पैराट्रूपर प्रमोद नेगी शामिल हैं.
इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी जम्मू पहुंच गए हैं. वह राजौरी में मुठभेड़ स्थल का दौरा करने जा रहे हैं. इससे पहले उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों में जारी मुठभेड़ के बीच शनिवार को मुठभेड़ स्थल का दौरा किया.
ये भी पढ़ें :-
सेना में ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर के संचालन पर लगाई रोक, जम्मू-कश्मीर में क्रैश होने के बाद बड़ा फैसला
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,961 नए मामले सामने आए, 17 की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं