भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भारत-अमेरिका ड्रोन सौदे पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए बुधवार को कहा कि रक्षा सौदों में घोटाला करना विपक्षी पार्टी के डीएनए का हिस्सा बन गया है और वह रक्षा खरीद में भ्रष्टाचार से परे नहीं देख सकती. भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने कहा कि रक्षा और सामरिक विशेषज्ञों ने प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी की ऐतिहासिक अमेरिका यात्रा के दौरान प्रीडेटर ड्रोन खरीदने के फैसले का सर्वसम्मति से स्वागत किया है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में रहते हुए रक्षा सौदों में भ्रष्टाचार करने और विपक्ष में रहते हुए देश की सुरक्षा और सैनिकों की सुरक्षा की कीमत पर उनका विरोध करने की इतनी आदी हो गई है कि यह उसके डीएनए का हिस्सा बन गया है.उन्होंने कहा, 'खरीद के फायदे दुनिया को दिख रहे हैं, लेकिन सवाल यह है कि कांग्रेस समझौते की आलोचना क्यों कर रही है? इसका कारण यह है कि आदतन चोर को अन्य चोर नजर आते हैं.'
उन्होंने आरोप लगाया कि 1952 के कथित जीप घोटाले से लेकर बोफोर्स तोप, पनडुब्बियों की खरीद और अगस्ता वेस्टलैंड सौदे में संदिग्ध भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस द्वारा किए गए घोटालों की सूची लंबी है. बलूनी ने कहा कि केंद्र में (नरेंद्र) मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल में रक्षा खरीद साफ-सुथरी और पारदर्शी रही है और कमीशन से वंचित कांग्रेस बेचैन और गुस्से में है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, कांग्रेस फिर से दुष्प्रचार को हवा दे रही है और उसने अपनी पिछली हार से कोई सबक नहीं सीखा है. उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों का मानना है कि इन अत्याधुनिक ड्रोनों के आने से भारत की खुफिया और निगरानी क्षमता बढ़ेगी तथा रक्षा बलों की मारक क्षमता को भी मजबूती मिलेगी.
बलूनी ने कहा कि अमेरिका न केवल भारत को ड्रोन मुहैया करा रहा है, बल्कि इस बात पर भी सहमत है कि उन ड्रोनों की ‘असेंबलिंग भारत में ही होगी. कांग्रेस ने इससे पहले करोड़ों रुपये के भारत-अमेरिका ड्रोन सौदे में पूर्ण पारदर्शिता की अपील की थी और आरोप लगाया था कि 31 एमक्यू-9बी प्रीडेटर यूएवी ड्रोन ऊंची कीमत पर खरीदे जा रहे हैं. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है और प्रीडेटर ड्रोन सौदे पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें-
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं