विज्ञापन

शपथ लेने के पहले पिता नीतीश कुमार से लिया निशांत ने आशीर्वाद, देखें तस्वीरें

Bihar Cabinet Expansion: बिहार की सम्राट चौधरी कैबिनेट में जेडीयू की तरफ से पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी शामिल हो रहे हैं. शपथ लेने से पहले उन्होंने पिता का आशीर्वाद लिया.

शपथ लेने के पहले पिता नीतीश कुमार से लिया निशांत ने आशीर्वाद, देखें तस्वीरें
शपथ लेने से पहले निशांत ने लिया पिता का आशीर्वाद.
  • बिहार में सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है जिसमें JDU के 13 मंत्री शामिल होंगे
  • नई कैबिनेट में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को भी जगह दी गई है
  • निशांत कुमार ने शपथ लेने से पहले अपने पिता नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया
पटना:

बिहार में आज सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है. नई कैबिनेट में BJP के 15, JDU के 13, LJP (RV) के 2 मंत्री शामिल होंगे. खास बात यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी सम्राट कैबिनेट में शामिल होने जा रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

मंत्री पद की शपथ लेने से पहले निशांत कुमार ने अपने पिता और बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

बेटे निशांत के पैर छूते ही पिता नीतीश कुमार ने उनके सिर पर हाथ रखकर न सिर्फ आशीर्वाद दिया बल्कि उनको गले से भी लगा लिया. 

Latest and Breaking News on NDTV

जिस वक्त निशांत पिता नीतीश के पैर छू रहे थे वहां ललन सिंह समेत जेडीयू के कई अन्य वरिष्ठ नेता और नीतीश के करीबी भी मौजद थे. 

Latest and Breaking News on NDTV

पिता का आशीर्वाद लेने के बाद निशांत कुमार ने ललन लिंह के पैर छूकर उनका भी आशीर्वाद लिया. ललन सिंह भफी उनकी पीठ थपथपाते नजर आए.

Latest and Breaking News on NDTV
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Cabinet Expansion, Samrat Chaudhary Cabinet Expansion, Nishant Kumar, Nitish Kumar Son Nishant Kumar, Nishant Kumar Bihar Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com