उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक ओर मंदिर मिला है, जो लगभग 42 साल से बंद था. ये मंदिर संभल के सरायतरीन इलाके में मिला है, राधा कृष्ण मंदिर है. बताया जा रहा है कि मंदिर का निर्माण सन 1982 में सैनी समाज के लोगों ने कराया था. मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति भी है, जिसकी अब सफाई की जा रही है. इससे पहले संभल के खग्गू सराय इलाके में स्थित भस्म शंकर मंदिर पिछले 46 वर्षों तक बंद पाया गया था.
यह एक छोटा-सा मंदिर है, जिसके शीर्ष पर एक त्रिशूल और झंडा लगा हुआ है. मंदिर के कपाट के ऊपर राधा-कृष्ण की छवि नजर आ रही है. कृष्ण जी के हाथों में मुरली है. मंदिर के कपाट स्थानीय लोगों ने खोले और अंदर साफ-सफाई की. मंदिर के आसपास बड़ी-बड़ी इमारतें खड़ी हो गई हैं. इन इमारतों के बीच मंदिर छिपा हुआ-सा नजर आ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अब यहां प्रतिदिन पूजा हुआ करेगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उधर, यूपी के संभल के दीपा सराय में 46 साल बाद खोले गए शिव मंदिर में मंगलवार को हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया. सुबह 4 बजे मंदिर की साफ सफाई की गई। भगवान शिव और हनुमान जी का श्रृंगार कराया गया. जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. मंदिर के पुजारी शशिकांत शुक्ला ने बताया कि आज मंगलवार का दिन है. हनुमान जी का दिन है. यहां पर भगवान हनुमान को चोला चढ़ाया गया और श्रृंगार किया. भगवान शिव का भी कल सिंगार किया गया था. यहां प्रसाद वितरण चल रहा है और दूर-दूर से श्रद्धालु आ रहे हैं. पीएम मोदी और सीएम योगी के शासन में मंदिर इतने दिनों बाद खुला है. हमारा मन प्रसन्न है लेकिन हमारा दिल रोता है कि सबको उजाला प्रकाश प्रदान करने वाले भगवान इतने साल अंधकार में रहे.
दरअसल, इस मंदिर को प्रशासन ने शनिवार को खुलवाया था. प्रशासन की टीम इलाके में बिजली चोरी पकड़ने गई थी और इसी दौरान ये मंदिर मिला था. मंदिर अब अपने पुराने स्वरूप में दिखाई देने लगा है और यहां पूजा पाठ शुरू किया गया है. मंदिर में पूजा-अर्चना किए जाने का वीडियो भी सामने आया है. इससे पहले रविवार को भी भक्तों को इस मंदिर में पूजा करते हुए देखा गया था.
ये भी पढ़ें :- 184 लोगों की मौत, हिंदुओं का पलायन... आखिर हुआ क्या था, संभल के शिव मंदिर का पूरा सच
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं