विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Aug 28, 2013

समाजवादी पार्टी का विधायक गोवा के डांस बार से गिरफ्तार

Read Time: 1 min
समाजवादी पार्टी का विधायक गोवा के डांस बार से गिरफ्तार
विधायक महेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर ले जाते पुलिसकर्मी
पणजी: गोवा पुलिस ने पणजी के एक डांस बार में छापा मारकर उत्तर प्रदेश के विधायक महेंद्र सिंह समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन पर देह व्यापार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस निरीक्षक राजेंद्र प्रभुदेसाई ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सीतापुर से विधायक महेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के अलावा छापे में छह लड़कियों को भी बचाया गया, जो पंजाब, दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हैं।

प्रभुदेसाई ने बताया कि पुलिस ने महेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के बारे में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष को पहले ही सूचित कर दिया है, जो कानून के तहत अनिवार्य है। महेंद्र सिंह सीतापुर से चौथी बार विधायक बने हैं।

इससे पहले, पुलिस उपाधीक्षक महेश गांवकर ने बताया था कि डांस बार चलाने वाले एक व्यक्ति के साथ नेपाल के दो लोगों और उत्तर प्रदेश के ही अजय प्रकाश सिंह और धमेंद्र प्रसाद को भी गिरफ्तार किया गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
चीन फिर बॉर्डर पर कुछ गलत करने की फिराक में, सैटेलाइट इमेज से खुलासा
समाजवादी पार्टी का विधायक गोवा के डांस बार से गिरफ्तार
दिल्ली में बारिश ने दिलाई गर्मी से हल्की राहत, फिर बढ़ेगा गर्मी का सितम; जानें कब से बदलेगा मौसम
Next Article
दिल्ली में बारिश ने दिलाई गर्मी से हल्की राहत, फिर बढ़ेगा गर्मी का सितम; जानें कब से बदलेगा मौसम
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;