विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2016

ऑनलाइन कैश ट्रांसफर के जरिए चलाए जा रहे वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़

ऑनलाइन कैश ट्रांसफर के जरिए चलाए जा रहे वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़
प्रतीकात्मक फोटो.
चेन्नई: ऑनलाइन धन हस्तांतरण और सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर वेश्यावृत्ति का धंधा करने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है और एक पॉश होटल से पुलिस ने एक महिला को मुक्त कराया है.

देह-व्यापार निरोधी दस्ते (एंटी वाइस स्कावड) की एक विशेष टीम ने हाल ही में युवती को मुक्त कराया है जिसे बाद में एक अदालत में पेश किया गया.

पुलिस मोहन सिंह की तलाश कर रही है जिसने किसी दूसरे राज्य में रहने वाली महिला को कथित तौर पर वेश्यावृत्ति के लिए विवश किया. पुलिस की एक विज्ञप्ति में आज बताया गया है कि आरोपी व्यक्ति व्हाटस ऐप सहित सोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों को लुभाता था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
वैश्यावृत्ति, चेन्नई, देह व्यापार रैकेट, ऑनलाइन कैश ट्रांसफर, Prostitution, Chennai, Online Cash Transfer, Social Media
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com