बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में चौंकानेवाली बात सामने आ रही है. शुरुआत में सिर्फ हवा में फायरिंग की बात सामने आ रही थी, लेकिन जांच में बाद यह सामने आई है कि सलमान के घर को टारगेट करके फायरिंग की गई है. सलमान के घर के बाहरी दीवार पर गोली के निशान मिले हैं. इसके साथ ही सलमान की बालकनी पर भी गोली के निशान मिले हैं. इसी बालकनी से सलमान अपने फैन्स को अभिवादन करते है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शूटर जिस बाइक से आए थे, उसे बरामद कर लिया गया है. बाइक बांद्रा इलाके के माउंट मेरी के पास से मिली है.
सलमान खान अक्सर अपने गेलेक्सी अपार्टमेंट में बालकनी में देखे जाते है. इस बालकनी पर भी फायर किया गया है. बालकनी पर गोली के निशान फोरेंसिक टीम को मिले हैं. पुलिस को जो सीसीटीवी हाथ लगा है, उसमें आरोपी ने चेहरे को कवर किया हुआ है, जिससे उसे पहचानना मुश्किल है. मुंबई पुलिस को एक सीसीटीवी मिला है, लेकिन, इमेज धुंधली है. पुलिस अब इलाके के आसपास अन्य सीसीटीवी फुटेज को देख रही है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बताया जा रहा है कि बाइक पर दो लोग थे, दोनों ने हेलमेट पहना हुआ था. इसलिए पुलिस आरोपियों के चेहरे नहीं पहचान पा रही. मुंबई पुलिस ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के 4 वॉचमैन के बयान दर्ज किए जो घटना के समय मौजूद थे. मुंबई पुलिस सूत्रों ने बताया कि फ़ायरिंग जिस बंदूक़ से की गई वो 7.6 बोर की बंदूक़ थी. जिन दो संदिग्धों ने फ़ायरिंग की वो लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हो सकते हैं.
इसके अलावा पुलिस के अनुमान के मुताबिक़ दोनों आरोपी 5 फिट 8 इंच लंबे हो सकते हैं. पुलिस को शक है कि दोनों आरोपी महाराष्ट्र से नहीं लग रहे हैं, उनके क़द काठी को देखकर पुलिस को लग रहा है कि वो राजस्थान या फिर हरियाणा से हो सकते हैं.
पुलिस ने सलमान ख़ान के घर के बाहर जितने भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उनके डीवीआर अपने साथ लेकर गई है. फ़ोरेंसिक एक्सपर्ट की मानें तो कुल 4 गोलियां चली हैं. एक लाइव बुलेट मिली है, यह लाइव बुलेट बंदूक़ लॉक करते समय गिरी हो सकती हैं.
ये भी पढ़ें :- सलमान खान के घर के बाहर चली गोली, बाइक पर आए थे बदमाश, पुलिस ने बढ़ाई एक्टर की सुरक्षा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं