सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर रविवार सुबह गोली चलाए जाने की घटना सामने आई है. इस पर पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. सलमान खान पर खतरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. ऐसे में एक बार फिर यही सवाल उठ रहा है कि आखिर सलमान खान को किससे सबसे अधिक खतरा है. बता दें कि सलमान खान को बिश्नोई गैंग से काफी खतरा है. लॉरेंस बिश्नोई और भारत-कनाडा के वॉन्टिड गैंगस्टर गोल्डी बरार ने कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है.
2018 में सलमान को मारने की पूरी कर ली थी प्लानिंग
बिश्नोई और गोल्डी ने कई बार मुंबई में अपने शूटरों को सलमान को मारने के लिए भेजा है. लॉरेंस का एक बेहद खास गैंगस्टर संपत नेहरा ने 2018 में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रेकी भी कर ली थी. हालांकि, हमले को अंजाम देने से पहले हरियाणा पुलिस ने नेहरा को गिरफ्तार कर लिया था. उसने पूछताछ के दौरान सलमान पर हमले की पूरी जानकारी का भी खुलासा किया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2020 में बिश्नोई के अन्य शूटर को सौंपा गया था काम
सलमान खान को बिश्नोई गैंग से खतरा है ये बात मुंबई पुलिस, दिल्ली पुलिस समेत लगभग सभी जांच एजेंसियों को पता है. लॉरेंस बिश्नोई ने एक बार फ़िल्म 'रेडी' की शूटिंग के दौरान अपने गुंडों के जरिए सलमान पर हमले पर प्लान बनाया था, लेकिन मनमाफिक हथियार न मिलने से ये प्लान फेल हो गया था. बिश्नोई ने अपने खास नरेश शेट्टी को सलमान खान पर हमले का जिम्मा सौंपा था. झज्जर के रहने वाले गैंगस्टर नरेश शेट्टी ने 2020 के जनवरी महीने में भी पूरा एक महीना मुंबई में रुककर कई बार सलमान खान के घर की रेकी की. लेकिन वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया.
3 बार फेल हुआ सलमान खान को मारने का प्लान
NIA के सामने पूछताछ में लॉरेंस बिश्नोई ने खुलसा किया कि उसके जो टॉप टेन टारगेट हैं उनमें सलमान खान नंबर एक पर है. लॉरेंस बिश्नोई के मुताबिक 1998 में सलमान खान ने एक फ़िल्म की शूटिंग के दौरान जोधपुर में काले हिरण का शिकार किया था, काले हिरण को बिश्नोई समाज पूजता है और यही वजह है कि लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान को मौत के घाट उतारना चाहता है. इसके अलावा दिल्ली पुलिस की पूछताछ में लॉरेंस ने कहा था कि सलमान की हत्या का प्लान 3 बार फेल हो चुका है इसलिए उसने अब सलमान की हत्या का टास्क अपने भाई अनमोल को दिया है.
सलमान खान को दी गई है Y प्लस सुरक्षा
इतना ही नहीं कुछ समय पहले सलमान खान के ऑफिस में एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया था. सलमान के करीबी प्रशांत गुंजालकर को रोहित गर्ग से धमकी भरा मेल मिला था. ईमेल के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और रोहित गर्ग के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 (2), 120 (बी) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था. बिश्नोई गैंग से खतरे को देखते हुए सलमान को मुंबई पुलिस ने Y प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी हुई है. हालांकि अभी तक गोल्डी बराक या लारेंस बिश्नोई ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं