विज्ञापन

बायोपिक नहीं 'भायोपिक' बनती जा रही मातृभूमि, क्या सलमान खान के हाथ से निकली बैटल ऑफ गलवान?

सलमान खान की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रंग नहीं जमा सकी हैं. अब उनकी अगली फिल्म बैटल ऑफ गलवान (जो अब मातृभूमि बन गई है) के साथ जो हो रहा है वो जगजाहिर. आइए जानते हैं इसकी वजह.

बायोपिक नहीं 'भायोपिक' बनती जा रही मातृभूमि, क्या सलमान खान के हाथ से निकली बैटल ऑफ गलवान?
सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान, की मातृभूमि बनने तक की कहानी
नई दिल्ली:

सलमान खान बॉलीवुड के भाईजान हैं. सिनेमा के दबंग है और फैन्स के बीच मोस्ट वॉन्टेड है. सलमान खान का स्वैग ही उनकी शान है. उनका बिंदास अंदाज ही फैन्स को सिनेमाघरों तक लेकर आता है. सलमान खान वो सुपरस्टार हैं जो एक्टिंग से ऊपर हैं, और जो वो परदे पर कर देते हैं, वही छा जाता है. भाईजान ने जब तक इसे फॉर्मूले को अपनाया, बॉक्स ऑफिस पर उन्हें कोई छू नहीं पाया. लेकिन भाईजान जैसे ही रियलिस्टिक सिनेमा के करीब जाने लगे तो कामयाबी भी उनसे दूर छिटकने लगी. अब वही भाईजान अगर किसी शहीद की बायोपिक करें तो भाईजान के लिए आसान होगा?

Latest and Breaking News on NDTV

भाईजान की फिल्मोग्राफी देखकर तो इसका जवाब ना में ही मिलता है. भाईजान ने जय हो, भारत, किसी का भाई किसी की जान और फिर सिकंदर जैसी फिल्में करके इस बात को साबित कर दिया कि अगर उनसे एक्टिंग करवाने की कोशिश की जाएगी तो वो सारा गुड़-गोबर कर देंगे. जय हो में भाईजान एक अच्छे मैसेज के साथ आए. लेकिन फिल्म फ्लॉर रही है. किसी का भाई किसी की जान में भी उनका अंदाज दिलों में नहीं उतर सका. फिर सिकंदर का हश्र तो सबको मालूम ही है. 

Latest and Breaking News on NDTV

बैटल ऑफ गलवान में सलमान खान

बात करें बैटल ऑफ गलवान की जो अब 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' बन चुकी है. इसकी रिलीज डेट का अभी तक कोई ठिकाना नहीं है. पहले इसे अप्रैल में रिलीज किया जाना था. लेकिन अपूर्वला लाखिया की इस फिल्म को लेकर मेकर्स चुप्पी साधे हुए हैं. अब कहा जा रहा है कि फिल्म अगस्त में रिलीज हो सकती है. इस बारे में तभी कुछ कहा जा सकेगा जब कुछ फाइनल होगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

अब बात करें इसके टाइटल की तो फिल्म का टाइटल बदल गया है. बेशक डायरेक्टर इसकी कोई भी वजह दें, लेकिन ऐसा लगता है कि किसी तरह के विवाद से बचने के लिए इस कदम को उठाया गया है. इस तरह बैटल ऑफ गलवान अब मातृभूमि बन चुकी है. 

कुल मिलाकर लब्बोलुआब यह है कि भाईजान ने उस जॉनर में हाथ डाल दिया है जिसके लिए वह कतई परफेक्ट नहीं हैं., यही वजह है कि बायोपिक अब भायोपिक (भाईजान को जोड़कर बनाया गया शब्द) बनती जा रही है. फिल्म का टाइटल बदला जा रहा है. रिलीज डेट का पता नहीं. बायोपिक में ईद के गाने डालकर त्योहार को कैश कराया जा रहा है. अब भाईजान को समझ नहीं आ रहा है कि इस फिल्म का करें क्या?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com