राजस्थान में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है. इस बीच, मंगलवार को निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी जीत का दावा किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आठ विधायक क्रॉस वोट करेंगे और चार विधायक उनका समर्थन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक क्रॉस वोट करेंगे. सुभाष चंद्रा के इस दावे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने इसे हास्यास्पद करार देते हुए सुभाष चंद्रा के इस बयान को पूरी तरह खारीज कर दिया है.
सचिन पायलट ने एनडीटीवी से कहा कि उन्हें बीजेपी ने चुनाव लड़ने के लिए बेवकूफ बनाया है और उन्हें अपमानित किया जाएगा. उन्होंने सुभाष चंद्रा पर तंज कसते हुए कहा कि "सुभाषजी, यह कोई टीवी सीरीज या मनोरंजन नहीं है. यह सीरियस पेशा है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सचिन पायलट ने कहा, "अगर चंद्रा ने कहा है कि उन्हें चार वोट मिलेंगे, तो उन्हें बताना चाहिए कि वे कौन हैं. पार्टी के हर एक विधायक को अपना वोट दिखाना है, इसलिए पार्टी विधायक के क्रॉस वोटिंग का कोई सवाल ही नहीं है.
दरअसल, कांग्रेस के विधायकों के समर्थन को लेकर सुभाष चंद्रा ने कहा था कि इस राज्यसभा चुनाव को जीतने के बाद मैं निश्चित रूप से उन नामों का ऐलान करूंगा. गुपचुप तरीके से कई विधायक मेरे संपर्क में हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक क्रॉस वोट करेंगे. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के सचिन पायलट को भी मैसेज दिया था.यह बताते हुए कि सचिन पायलट के पिता, राजेश पायलट, उनके दोस्त थे.
चंद्रा ने कहा कि सचिन पायलट के पास अब एक "युवा और लोकप्रिय नेता" के रूप में एक अवसर है. वह इसका इस्तेमाल बदला लेने या मैसेज देने के अवसर के रूप में कर सकते हैं. अगर सचिन पायलट इस अवसर से चूक जाते हैं, तो वह 2028 तक मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे.
ये भी पढ़ें-
- पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवाद पर भारत के खिलाफ लामबंदी, 15 देशों ने दर्ज किया विरोध
- बक्सर में ससुर और साले ने मिलकर सैलून में दाढ़ी बनवा रहे दामाद को मारी गोली, घटना CCTV में हुई कैद
- सिद्धू मूसे वाला हत्या मामले में एक और वीडियो सामने आया
ये भी देखें-सिद्धू मूसेवाला की समाधि पर आकर नम हो रही हैं प्रशंसकों की आंखें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं