सिद्धू मूसे वाला की हत्या के बाद ऑल्टो लूटकर उसमें पेट्रोल भरवाने का सीसीटीवी फुटेज मिला है. पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की हत्या के मामले में एक और वीडियो सामने आया है. यह वीडियो 29-30 मई की दरमियानी रात का करीब 3 बजकर 16 मिनट का है. इसमें लूटी गई ऑल्टो कार में संदिग्ध पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते हुए दिख रहे हैं.
पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की 29 मई को मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद से पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारियों के लिए छापेमारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में पुलिस ने हनी उर्फ केकड़ा को गिरफ्तार किया है. सूत्रों के मुताबिक, शूटर्स को ये जानकारी कि सिद्धू मूसे वाला बुलेटप्रूफ़ गाड़ी में नहीं, बल्कि थार में जा रहे हैं, हनी ने ही शूटर्स को बताई थी. वहीं हनी ने ही शूटर्स के लिए गाड़ी अरेंज कराई थी. सिद्धू मूसे वाला के घर के बाहर के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. केकड़ा सिरसा के कालांवाली गांव का रहने वाला है. इस केस में ये पहली बड़ी गिरफ्तारी है, जिसमें आरोपी सीधे तौर पर अपराधियों की मदद में शामिल है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गिरफ्तार हुए केकड़ा ने सिद्धू मूसे वाला के साथ सेल्फी ली थी. वह उसका फैन बनकर पहुंचा था. करीब 45 मिनट तक केकड़ा मूसा वाला के घर के बाहर रहा. उसने वहां चाय भी पी. सेल्फी लेते हुए सीसीटीवी में केकड़ा उर्फ हनी कैद है. जब सिद्धू मूसे वाला वहां से निकले तो इसकी जानकारी शूटर्स को केकड़ा ने ही दी.
सिद्धू मूसे वाला की 29 मई को मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मूसे वाला की हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बरार ने ली थी. जो कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है. इस समय गोल्डी बरार कनाडा में है. मूसे वाला की हत्या के बाद गोल्डी बरार ने एक पोस्ट लिखी थी. उसमें उसने हत्या की जिम्मेदारी ली थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं