विज्ञापन

IND vs NZ Final Weather: क्या भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए अहमदाबाद में कैसा है मौसम का हाल

Ahmedabad Weather Forecast Updates, IND vs NZ T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका होगा, जबकि न्यूजीलैंड पहली बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतने की कोशिश करेगी. ऐसे में मौसम मैच पर कितना मेहरबान होने वाला है जानिए.

IND vs NZ Final Weather: क्या भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए अहमदाबाद में कैसा है मौसम का हाल
Ahmedabad Weather Forecast Updates, IND vs NZ T20 World Cup 2026:
  • T20 WC 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा
  • अहमदाबाद में फाइनल के दिन बारिश की संभावना लगभग न के बराबर है, आसमान साफ रहने का अनुमान है
  • मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, दिन का अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है जिससे गर्मी चुनौती बनेगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Ahmedabad Weather Forecast Updates, IND vs NZ T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. यह खिताबी भिड़ंत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाली है. इस बड़े मैच में टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका होगा, जबकि न्यूजीलैंड पहली बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतने की कोशिश करेगी. ऐसे में फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस हाई-वोल्टेज फाइनल में बारिश खेल बिगाड़ सकती है या नहीं.

अहमदाबाद के मौसम का हाल

Accuweather.com के अनुसार फाइनल के दिन अहमदाबाद में बारिश की संभावना लगभग नहीं के बराबर है. आसमान साफ रहने का अनुमान है, इसलिए मैच बिना किसी रुकावट के पूरे होने की उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि बारिश का खतरा नहीं है, लेकिन गर्मी खिलाड़ियों के लिए चुनौती बन सकती है. दिन में अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं रात में तापमान गिरकर लगभग 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Accuweeather.com

Latest and Breaking News on NDTV

मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा, इसलिए दिन की तेज गर्मी का असर कुछ कम हो सकता है, लेकिन हल्की उमस और गर्म हवा खिलाड़ियों की फिटनेस की परीक्षा ले सकती है.

फाइनल के लिए खास इंतजाम

हालांकि मौसम साफ रहने की उम्मीद है, फिर भी आईसीसी (ICC) ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पहले से इंतजाम कर रखा है. अगर किसी वजह से मैच में रुकावट आती है तो उसके लिए रिजर्व डे भी तय किया गया है. यदि 8 मार्च को मुकाबला पूरा नहीं हो पाता, तो 9 मार्च को रिजर्व डे के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा. इसके अलावा मैच पूरा कराने के लिए 120 मिनट का अतिरिक्त समय भी रखा गया है, ताकि दोनों टीमों को कम से कम 10-10 ओवर खेलने का मौका मिल सके.

अगर फाइनल भी नहीं हो पाया तो?

सबसे खराब स्थिति में अगर रिजर्व डे पर भी मैच नहीं हो पाता और मुकाबला ‘नो रिजल्ट' रहता है, तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा. यानी भारत और न्यूजीलैंड दोनों को ट्रॉफी साझा करनी पड़ेगी. हालांकि मौजूदा मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए इसकी संभावना बेहद कम मानी जा रही है. ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि अहमदाबाद में एक रोमांचक और यादगार फाइनल देखने को मिलेगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com