विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2017

कर्ज माफी के वादे से सत्ता में आई वसुंधरा सरकार 4 साल से किसानों को छल रही है : सचिन पायलट

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने प्रदेश की वसुंधरा राजे की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर गत चार वर्षों में किसानों को छलने का आरोप लगाया है.

Also Read in
कर्ज माफी के वादे से सत्ता में आई वसुंधरा सरकार 4 साल से किसानों को छल रही है :  सचिन पायलट
सचिन पायलट (फाइल फोटो)
  • सचिन पायलट का वसुंधरा राजे सरकार पर हमला.
  • सचिन ने कहा- वसुंधरा सरकार ने किसानों को छलने का काम किया है.
  • प्रदेश में अब तक 80 से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली है.
जयपुर: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने प्रदेश की वसुंधरा राजे की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर गत चार वर्षों में किसानों को छलने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कर्ज माफ करने के वादे से सत्ता में आई भाजपा ने किसानों के कर्जे माफ करने की जगह उन्हें मरने के लिए मजबूर कर दिया. अब तक प्रदेश में कर्ज के बोझ तले दबे 80 से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली है.

पायलट ने आज श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन में कहा कि भाजपा के राज में किसानों को ना पानी मिल रहा है और ना ही खाद व बीज उचित समय और उचित मूल्य पर उपलब्ध हो पा रहा है. इसके कारण किसानों को फसल उगाने के लिए अतिरिक्त पैसा खर्च करना पड़ रहा है जो कर्ज में डूबे किसानों पर और अधिक आर्थिक भार बढ़ा रहा है.

यह भी पढ़ें - वसुंधरा सरकार के अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिन पायलट ने कहा- हम इसे लागू नहीं होने देंगे

उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद नहीं होने से किसानों को औने-पौने दामों में अपनी फसलें बेचनी पड़ रही है. विगत चार सालों में बीकानेर सम्भाग में मूंगफली की सरकारी खरीद नहीं होने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में किसानों के प्रति संवेदनहीनता की पराकाष्ठा हो गई है और किसान सरकार से पूरी तरह निराश हो चुका है.

यह भी पढ़ें - MP के बाद राजस्‍थान में 'पद्मावती' पर संकट, वसुंधरा ने कहा- बिना जरूरी बदलावों के नहीं होगी रिलीज

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी व सभी किसान संगठनों के दबाव में आकर सरकार ने कर्ज माफ करने की जगह कमेटी का गठन कर किसानों को फिर एक बार धोखा दिया है. आगे कहा कि प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने वाले हैं और झूठे दावों के साथ सरकार के मंत्री प्रेसवार्ताएं आयोजित कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं.

VIDEO: काला कानून लेकर आई है वसुंधरा सरकार, हम इसे लागू नहीं होंने देंगे : सचिन पायलट
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sachin Pilot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com