विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2018

सबरीमाला मंदिर: अमित शाह बोले- श्रद्धालु कैदी नहीं हैं, भाजपा उनके साथ खड़ी है

शाह ने केरल सरकार पर लोगों के विश्वास को कुचलने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी श्रद्धालुओं के साथ मजबूती से खड़ी है.

Also Read in
सबरीमाला मंदिर: अमित शाह बोले- श्रद्धालु कैदी नहीं हैं, भाजपा उनके साथ खड़ी है
अमित शाह ने केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन पर निशाना साधा.
  • शाह ने पिनरायी विजयन पर निशाना साधा.
  • शाह का आरोप- लोगों का विश्वास कुचल रही सरकार.
  • भाजपा मजबूती से श्रद्धालुओं के साथ खड़ी है.
नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को सबरीमाला मुद्दे पर केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन पर निशाना साधा. शाह ने कहा कि भगवान अयप्पा स्वामी के भक्तों के साथ ' कैदियों' की तरह पेश न आएं. साथ ही शाह ने केरल सरकार पर लोगों के विश्वास को कुचलने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी श्रद्धालुओं के साथ मजबूती से खड़ी है. शाह ने अपने ट्वीट में आरोप लगाया कि श्रद्धालुओं को कूड़े के ढेर और सुअरों के रहने की जगह पर रात बिताने के लिए मजबूर किया जा रहा है. 

अमित शाह ने कहा, 'पिनरायी विजयन सरकार जिस तरह सबरीमाला के संवेदनशील मामले को ले रही है, वह निराशाजनक है. केरल पुलिस युवा लड़कियों, माताओं एवं बुजुर्गों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रही है, भोजन, आश्रय और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के बिना उन्हें कठिन तीर्थ यात्रा के लिए मजबूर कर रही है.'  उन्होंने कहा कि केरल सरकार लोगों के विश्वास को 'कुचलने' की कोशिश कर रही है, लेकिन भाजपा श्रद्धालुओं के साथ मजबूती से खड़ी रही. और साथ ही कहा कि हम एलडीएफ को लोगों की आस्था कुचलने नहीं देंगे.'

सबरीमाला मंदिर: देर रात CM के घर के बाहर प्रदर्शन, 70 लोग हिरासत में, केंद्रीय मंत्री बोले- आपातकाल से बुरे हालात
  इसके अलावा शाह ने कहा कि अगर पिनरायी यह सोचते हैं कि वे हमारे त्रिशूर जिले के अध्यक्ष के सुरेन्द्रन एवं छह अन्य लोगों को गिरफ्तार कर सबरीमाला के लिए खड़े लोगों के आंदोलन से पार पा जायेंगे, तो वह गलत सोच रहे हैं . हम अयप्पा श्रद्धालुओं के साथ पूरी तरह से खड़े हैं. गौरतलब है कि सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करने के फैसले के बाद से सबरीमाला और उसके आसपास के क्षेत्र में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.

(इनपुट- भाषा)

सबरीमाला मंदिर : कड़ी सुरक्षा के बीच भक्तों ने भगवान अयप्पा के दर्शन किए, BJP नेता हिरासत में

 सबरीमाला मंदिर के बाहर प्रदर्शन कर रहे 80 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sabarimala, Amit Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com