विज्ञापन

रामायणम् की टीम से मिले अमित शाह, दुनियाभर में मिली सफलता पर दी बधाई

अमित शाह ने नमित मल्होत्रा की 'रामायणम्' की टीम से मुलाकात की और दुनियाभर में मिली शानदार सफलता के लिए बधाई दी. 

रामायणम् की टीम से मिले अमित शाह, दुनियाभर में मिली सफलता पर दी बधाई
रामायणम् की टीम से मिले अमित शाह, दी बधाई
NDTV

नितेश तिवारी द्वारा डायरेक्टेड और नमित मल्होत्रा और रॉकिंग स्टार यश द्वारा संग प्रोड्यूस की गई फिल्म रामायणम्: पार्ट 1, 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर में अपनी रिलीज़ के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखा रही है. रणबीर कपूर, साईं पल्लवी और रवि दुबे जैसी टैलेंटेड कास्ट से सजी यह फिल्म, अपनी रिलीज के बाद से जबरदस्त सफलता का स्वाद चख रही है. फिल्म देश से लेकर विदेशों में हाउस फुल शोज देते हुए रिकॉर्ड्स तोड़े है और इस तरह से यह अब तक की हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म बनकर सामने आई है. यह फिल्म हर तरफ परिवारों और फिल्म लवर्स द्वारा अपने शानदार पैमाने, भावनात्मक गहराई और ए. आर. रहमान और हंस जिमर द्वारा दिए गए कभी न भूलाए जाने वाले म्यूजिक के लिए खूब सराहना पा रही है. 

भारत के यूनियन होम मिनिस्टर श्री अमित शाह ने नमित मल्होत्रा और रामायणम् की मेकिंग के पीछे मौजूद टीम से भारतीय सिनेमा और भारत की सांस्कृतिक विरासत को एक खास पहचान मिलने पर, मुलाकात की और साथ ही दुनिया भर में फिल्म की शानदार परफॉर्मेंस के लिए मेकर्स को बधाई भी दीं. इस मुलाकात के मौके पर फिल्म प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, डायरेक्टर नितेश तिवारी, लीड एक्टर्स रणबीर कपूर और साईं पल्लवी के अलावा प्राइम फोकस बिजनेस हेड नीरज शंघाई को एक साथ देखा गया. ऐसे में, श्री अमित शाह ने फिल्म की पूरी टीम की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और साथ ही इतने बड़े लेवल पर भारत के सबसे पूजनीय महागाथाओं में से एक को सिल्वर स्क्रीन पर लाने की इस शानदार उपलब्धि को भी सराहा.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- Ramayana ने पुष्पा 2 को छोड़ा पीछे, ऑस्कर में मिली एंट्री! रणबीर, नमित, नितेश तिवारी ने बंगला साहिब में टेका माथा

जिस चीज ने इस मुलाकात को और भी खास बना दिया, वह है फिल्म के मेकर्स द्वारा रामायणम् की भव्य दुनिया को समझने के लिए श्री अमित शाह से सराहना पाना. मेकर्स यह देखकर हैरान भी हुए और खुश भी कि श्री अमित शाह इस महाकाव्य, इसके इतिहास और सांस्कृतिक महत्व के बारे में इतनी गहरी जानकारी रखते हैं. अमित शाह द्वारा फिल्म के विषय और उसे बनाने के पीछे के सिनेमाई प्रयास के लिए मिली तारीफ ने इस मुलाकात को वहां मौजूद सभी के लिए यादगार बना दिया. 

Latest and Breaking News on NDTV

यह मुलाकात एक तरह से भारत के अलावा दूसरे देशों में फिल्म को मिल रही शानदार सफलता का एक जश्न है. इस तरह से फिल्म इंडियन सिनेमा के लिए एक ऐसी उपलब्धि है, जो देश की सांस्कृतिक विरासत को पूरी दुनिया के दर्शकों तक पहुंचाने में सफल रही है. नमित मल्होत्रा के लिए श्री अमित शाह से मुलाकात इस प्रोजेक्ट के सफर का एक और खास पल है. इस प्रोजेक्ट को पर्दे पर लाने के लिए कई सालों तक सोच-विचार, मेहनत और मिलकर काम किया गया है. 

ये भी पढ़ें- करिश्मा-सैफ का 27 साल पुराना रोमांटिक गाना, करीना कपूर ने किया शेयर, कहा- कौन जानता था सैफू अपनी सिस्टर इन लॉ के साथ डांस करेगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, Ramayana, Ramayana Box Office
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com