विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि भारत सरकार का प्रतिनिधिमंडल जहां भी जाता है, लोग भारत में आए बदलाव की बात करते है और जानना चाहते हैं कि देश किस तरह बड़े पैमाने पर कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रहा है. गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री आदिवासी बहुल नर्मदा जिले के तिलकवाड़ा तालुका के व्याधर गांव में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपी-एलएडीएस) के तहत अनुदान से निर्मित दो ‘स्मार्ट आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए भूमि पूजन किया. गुजरात से राज्यसभा सदस्य जयशंकर ने कहा कि दुनिया अब समझ गई है कि भारत बदल रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केवल भाषण देने के बजाय काम करने में विश्वास रखते हैं.
प्रधानमंत्री के दौरे के परिणाम के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने हाल में जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया. आमतौर पर, हम ऐसी यात्राओं के दौरान विश्व राजनीति और कूटनीति से जुड़े मुद्दों पर बात करते हैं. लेकिन अब हम जहां भी जाते हैं, उस देश के लोग भारत के बदलाव की बात करने लगते हैं. वे यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि भारत जनहितैषी योजनाओं को बड़े पैमाने पर कैसे लागू कर रहा है.'' मंत्री ने कहा कि जिस पैमाने पर इन योजनाओं को लागू किया जा रहा है, उसके बारे में जानकर भारत के बाहर के लोग चकित हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत कवर किए गए लोगों की संख्या यूरोप की आबादी से दोगुनी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के दायरे में आने वालों की संख्या जर्मनी की आबादी से ज्यादा है. हमने विभिन्न योजनाओं के तहत तीन करोड़ आवास उपलब्ध कराए. मान लीजिए कि प्रत्येक परिवार में पांच सदस्य हैं. इस तरह, करीब 15 करोड़ लोगों यानी रूस की आबादी जितने लोगों को इस योजना का लाभ मिला.'' जयशंकर ने कहा कि दुनिया अब समझ गई है कि ‘‘यह सरकार अलग है और यह प्रधानमंत्री भी अलग हैं'' क्योंकि मोदी ‘‘सिर्फ सपने देखने और भाषण देने'' के बजाय जमीनी स्तर पर योजनाओं को लागू करने में विश्वास करते हैं. बाद में, मंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए गरुड़ेश्वर तालुका के अमदला गांव, सागबाड़ा के भदोद गांव और देदियापाड़ा तालुका के मालसामोट गांव का दौरा किया. जयशंकर ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत इन गांवों को गोद लिया है.
ये भी पढ़ें : कर्नाटक में पांच गारंटी की घोषणा बनी कांग्रेस के गले की फांस, विपक्षी दल हुए हमलावर
ये भी पढ़ें : भारत ने "एजेंडा-ड्रिवन" ग्लोबल रैंकिंग फर्मों की खामियां सामने लाने की योजना बनाई: रिपोर्ट
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं