कर्नाटक में विपक्षी दलों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (सेक्युलर) ने पांच गारंटी को पूरा करने में कांग्रेस सरकार के कथित तौर पर देरी करने को लेकर शुक्रवार को उस पर करारा प्रहार किया. हाल के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता से ‘पांच गारंटी' का वादा किया था.
कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में सभी परिवारों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली (गृहज्योति) देने, हर परिवार की महिला मुखिया को प्रतिमाह 2000 रुपये की सहायता (गृहलक्ष्मी) देने, गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवार के हर सदस्य को 10 किलोग्राम मुफ्त चावल (अन्नभाग्य) देने, दो साल के लिए बेरोजगार स्नातक युवाओं को प्रतिमाह 3000 रुपये और बेरोजगार डिप्लोमाधारक युवाओं को 1500रुपये (18 से 25 साल के उम् रवालों को) ‘युवानिधि' योजना के तहत देने तथा सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा का वादा किया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कांग्रेस ने आश्वासन दिया था कि बहुमत के साथ सत्ता में आने पर मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही इन योजनाओं को लागू किया जाएगा. पार्टी ने विधानसभा की 224 में 135 सीटें जीतकर शानदार बहुमत हासिल किया.
शपथ ग्रहण के शीघ्र बाद मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने मीडिया से कहा था कि मंत्रिमंडल ने सैद्धांतिक रूप से इन गारंटी को मंजूरी दे दी है. उन्होंने कहा था, ‘‘हम विवरण हासिल करेंगे और चर्चा करेंगे... वित्तीय प्रभाव पर गौर किया जाएगा और तब हम निश्चित ही ऐसा करेंगे. जो भी वित्तीय प्रभाव हो, हम इन पांच गारंटी को अगली मंत्रिमंडल बैठक के बाद पूरा करेंगे.'''
जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मतदाताओं को गुमराह कर सत्ता में आई. उन्होंने चुपचाप नहीं बैठने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन परिवारों से आह्वान कर रहा हूं, जो 200 यूनिट बिजली का उपयोग करते हैं. यदि आपका बिजली उपभोग 200 यूनिट के पार जाता है ,तो आप भुगतान करें, मैं आपको ऐसा करने से नहीं रोकूंगा. उन्होंने इसका (200 यूनिट मुफ्त बिजली) का वादा किया था.''
पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने सरकारी बसों में यात्रा कर रही महिलाओं से एक भी रुपया किराया नहीं देने की भी अपील की और कहा कि कांग्रेस ने मुफ्त बस पास का वादा किया है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने से सरकारी खजाने पर 24000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा.
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘क्यों आपने इन गारंटी योजनाओं की घोषणा करते हुए स्थिति के बारे में नहीं बताया. उस समय आपने बस मुफ्त और गारंटी का शोर मचाया. अब आप दिशानिर्देश की बात कर रहे हैं.''
भाजपा के वरिष्ठ नेता आर अशोक ने कहा कि सिद्धरमैया, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी चुनावी रैलियों के दौरान एक-एक गारंटी की घोषणा की. पूर्व उपमुख्यमंत्री अशोक ने कहा कि उन्होंने घोषणा की थी कि सरकार गठन के 24 घंटे के अंदर पहली मंत्रिमंडल बैठक में इन गारंटी को लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार गठन के 240 घंटे से अधिक वक्त बीत गए हैं, लेकिन कांग्रेस नेता अब भी नफा-नुकसान की बात कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें -
कर्नाटक के नतीजों से कांग्रेस पर क्यों मजबूत हो जाएगी गांधी परिवार की पकड़?
राहुल ने कर्नाटक के मतदाताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार जताया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं