विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने सोमवार को पिछले दशक में भारत में आई सामाजिक-आर्थिक क्रांति का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व को दिया. ब्रिटेन की पांच दिन की आधिकारिक यात्रा पर आए विदेश मंत्री ने दुनिया में हुए बदलावों को स्वीकार किया. इसके साथ ही उन्होंने विकसित हो रहे भारत-ब्रिटेन संबंधों (India-UK Relationship) और देश की दिशा तय करने में पीएम मोदी द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया गया.
"PM की पहल के साझा प्रभाव के कारण भारत में सामाजिक आर्थिक क्रांति"
पिछले दशक में पीएम मोदी (PM Modi) की पहल के महत्वपूर्ण प्रभाव को रेखांकित करते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने इस बात पर जोर दिया कि इन प्रयासों के साझा प्रभाव के कारण भारत में एक सामाजिक आर्थिक क्रांति आई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केंद्र सरकार की कई योजनाओं का किया जिक्र
उन्होंने बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, जनधन योजना, आवास योजना, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और स्किल इंडिया अभियान सहित भारत सरकार की कई परिवर्तनकारी नीतियों के बारे में विस्तार से बात की.
विदेश मंत्री ने पिछले 10 वर्षों में देखे गए व्यापक परिवर्तन को लेकर कही ये बात
वहीं, मोदी सरकार अगले वर्ष अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करने के करीब है. इसके मद्देनजर विदेश मंत्री जयशंकर ने पिछले दस वर्षों में देखे गए व्यापक परिवर्तनों पर भी विचार किया.
उन्होंने कहा कि देश में पिछले दस वर्षों में लगभग उतने ही नए विश्वविद्यालय और कॉलेज बनाए गए हैं जितने पिछले 65 वर्षों में बने थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं