विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Aug 21, 2011

इतिहासकार रामशरण शर्मा का पटना में निधन

Patna: प्रसिद्ध इतिहासकार रामशरण शर्मा का पटना के एक निजी अस्पताल में शनिवार की रात निधन हो गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शर्मा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ कराए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में शर्मा को एक महान इतिहासकार बताते हुए कहा कि वे इतिहास की विशिष्ट व्याख्या की एक विशिष्ट धारा के प्रतीक थे और उन्होंने देश के इतिहासकारों में अपना शीर्ष स्थान बनाया जिसका गौरव बिहारवासियों को हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा कि शर्मा का जन्म बिहार में हुआ और पठन-पाठन के अलावे बिहार में ही उन्होंने अध्यापन का कार्य प्रारंभ किया। शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नीतीश ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों अनुयायियों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घडी में धर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की। 92 वर्षीय शर्मा के परिवार में उनकी पत्नी और एक पुत्र हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
सलमान खान फायरिंग मामला : लॉरेंस बिश्नोई के भाई के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
इतिहासकार रामशरण शर्मा का पटना में निधन
रक्षा मंत्रालय के लिए बजट में 6,21,940 करोड़ रुपये का प्रावधान, राजनाथ सिंह ने जताया आभार
Next Article
रक्षा मंत्रालय के लिए बजट में 6,21,940 करोड़ रुपये का प्रावधान, राजनाथ सिंह ने जताया आभार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;