विज्ञापन

मुंबई में हिरासत में लिए गए दो संदिग्धों का PM के कार्यक्रम से कनेक्शन? पुलिस ने अब सब कर दिया साफ

मुंबई में सोमवार रात को तीन लोगों ने जियो प्लाजा में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की थी, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है.

दोनों आरोपियों को सोमवार रात को पकड़ा गया था.
NDTV
मुंबई:

मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रोग्राम से पहले जिन दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था, उन्हें लेकर अब मुंबई पुलिस ने काफी कुछ साफ कर दिया है. पहले माना जा रहा था कि दोनों संदिग्ध का पीएम मोदी के कार्यक्रम से कुछ लेना-देना था, लेकिन अब मुंबई पुलिस ने साफ किया है कि दोनों का उस कार्यक्रम से कोई लेना-देना नहीं था और न ही दोनों उस कार्यक्रम में जाना चाहते थे.

दरअसल, मंगलवार को मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम है, जहां वह 'ग्लोबल फिनटेक फेस्ट' का उद्घाटन करने वाले हैं. इससे पहले दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया. एक के पास PMO का नकली आईडी कार्ड था. जबकि, उसके साथ एक बॉडीगार्ड था जिसके पास से बंदूक बरामद हुई.

कौन हैं पकड़े गए दो लोग?

BKC से दो लोगों को पकड़ा गया है. एक का नाम रोहन पारेख है जो 24 साल का है. उसके साथ एक बॉडीगार्ड भी है. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

कैसे पकड़े गए दोनों?

मुंबई पुलिस ने बताया कि तीन लोगों ने कथित तौर पर संदिग्ध सरकारी आईडी कार्ड का इस्तेमाल किया और हथियार लेकर मॉल की सुरक्षा को पार करते हुए BKC स्थित जियो वर्ल्ड प्लाजा में जबरदस्ती घुस गए. दो को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस ने और क्या कुछ बताया?

सरकारी कर्मचारी होने का ढोंग करने और हथियार के साथ गैर-कानूनी तरीके से घुसने समेत BNS की विभिन्न धाराओं के तहत BKC पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है. क्राइम ब्रांच आगे की जांच कर रही है. हथियार लाइसेंसी पाया गया है.

PM के कार्यक्रम से कोई कनेक्शन?

मुंबई पुलिस ने साफ किया है कि इसका पीएम की सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है. आरोपियों को अलग जगह से पकड़ा गया और पीएम का कार्यक्रम दूसरी जगह पर है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, PM Modi Program, Mumbai Crime Branch, Mumbai Police, Global Fintech Fest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com