विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2018

राजद अध्यक्ष लालू यादव इलाज के लिए एम्स में भर्ती हुए 

एम्स के एक चिकित्सक ने कहा, 'उनकी हालत स्थिर है. उन्हें दोपहर में यहां लाया गया. उनके रक्त में शुगर की मात्रा थोड़ी बढ़ी हुई है और उनके गुर्दे में संक्रमण है.'

राजद अध्यक्ष लालू यादव इलाज के लिए एम्स में भर्ती हुए 
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में रांची की जेल में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव को विशेष इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया. रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) ने लालू को एम्स के लिए रेफर किया था. एम्स के एक चिकित्सक ने कहा, 'उनकी हालत स्थिर है. उन्हें दोपहर में यहां लाया गया. उनके रक्त में शुगर की मात्रा थोड़ी बढ़ी हुई है और उनके गुर्दे में संक्रमण है.' उन्होंने बताया कि लालू को मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें : नीतीश कुमार मुझे अनुमति दें, एक घंटे में अश्विनी चौबे के बेटे को घसीटकर प्रशासन को सौंप दूंगा: तेजस्वी यादव

लालू को बेचैनी की शिकायत के बाद 17 मार्च को राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में भर्ती कराया गया था. सीबीआई की विशेष अदालत से एम्स में इलाज कराने की अनुमति मिलने के बाद वह कल रेलगाड़ी से दिल्ली रवाना हुए थे. चारा घोटाला मामले में शुरुआत से लालू की पैरवी कर रहे उनके वकील चित्तरंजन सिन्हा ने बताया कि 69 वर्षीय नेता मधुमेह, रक्तचाप से पीड़ित हैं और क्रीटनाइन का स्तर बढ़ा हुआ है.

VIDEO : चारा घोटाले के चौथे मामले में भी लालू दोषी करार


उन्होंने कहा, 'उनकी स्थिति उड़ान भरने लायक नहीं थी और रिम्स के चिकित्सकों ने उन्हें ट्रेन से जाने की सलाह दी थी.' 

(इनपुट : भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalu Yadav Admitted To AIIMS, Lalu Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com