विज्ञापन
This Article is From May 21, 2022

CBI के अधिकारियों ने राबड़ी देवी के साथ बदसलूकी की : राजद

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय द्वारा बाद में जारी किए गए बयान के अनुसार, पार्टी प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा, ‘‘कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिलने के बाद सीबीआई के अधिकारियों ने राबड़ी देवी के साथ बदसलूकी की और असंसदीय भाषा का उपयोग किया.’’

राबड़ी देवी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री हैं और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पत्नी हैं.
पटना:

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राबड़ी देवी (Rabri Devi) के साथ पूछताछ के दौरान सीबीआई के अधिकारियों ने उनके साथ ‘‘बदसलूकी'' की और ‘‘असंसदीय भाषा'' का उपयोग किया. राबड़ी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद की पत्नी हैं. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने कल शुक्रवार सुबह 10, सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के आवास पर छापा मारा था. सीबीआई द्वारा भ्रष्टाचार को लेकर दर्ज किए गए एक नए मामले में उनका भी नाम है.

यह मामला रेल मंत्री के रूप में लालू प्रसाद के कार्यकाल से जुड़ा है. सीबीआई की वेबसाइट पर अपलोड की गई प्राथमिकी के अनुसार, मामले के 17 आरोपियों में लालू-राबड़ी के अलावा उनकी दो बेटियों-मीसा भारती और हेमा का भी नाम शामिल है.

CBI टीम का विरोध कर रहे RJD कार्यकर्ताओं को देखकर राबड़ी देवी ने खोया आपा, जड़ा थप्पड़

भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच सीबीआई की टीम ने राबड़ी देवी से 12 घंटे से ज्यादा वक्त तक पूछताछ की.

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय द्वारा बाद में जारी किए गए बयान के अनुसार, पार्टी प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा, ‘‘कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिलने के बाद सीबीआई के अधिकारियों ने राबड़ी देवी के साथ बदसलूकी की और असंसदीय भाषा का उपयोग किया.''

लालू यादव के ठिकानों पर CBI छापेमारी नीतीश कुमार को चेतावनी : RJD नेता शिवानंद तिवारी

प्रवक्ता ने आरोप लगाया, ‘‘हम फिर से दोहरा रहे हैं कि सीबीआई द्वारा दर्ज ताजा मामला और देश भर में मारे जा रहे छापे केन्द्र में सत्तासीन भाजपा द्वारा प्रायोजित हैं.'' 10 सर्कुलर रोड के बाहर पूर्व विधायकों और मौजूदा पार्टी प्रवक्ताओं-शक्ति सिंह तथा एज्या यादव ने भी आरोप लगाए.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Lalu Prasad Yadav, Rabri Devi, RJD, Ex Chief Minister Bihar, CBI Raid
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com