दुनिया में मुसलमानों की आबादी कब ईसाइयों से आगे निकल सकती है? Pew Research Center की नई रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा रुझान जारी रहे तो 2035 तक दुनिया में 257 करोड़ मुस्लिम और 252 करोड़ ईसाई हो सकते हैं। यानी इस्लाम दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समूह बन सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बदलाव के पीछे मुस्लिम आबादी की अपेक्षाकृत युवा उम्र और अधिक जन्म दर अहम वजहें हैं। 2020 से 2070 के बीच मुस्लिम आबादी में 80% और ईसाई आबादी में करीब 30% बढ़ोतरी का अनुमान है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ईसाई आबादी भी बढ़ेगी, लेकिन मुस्लिम आबादी की रफ्तार उससे ज्यादा रहने का अनुमान है। #PewResearch #WorldPopulation #GlobalDemographics #PopulationReport #HindiNews