बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भारत और चीन के बीच हुई गलवान झड़प को लेकर ऐसा ट्वीट किया. जिस पर अब उनकी जमकर ट्रोलिंग हो रही हैं. दरअसल उत्तरी सेना के कमांडर उपेंद्र द्विवेदी ने कहा था कि सेना सरकार से कोई भी आदेश लेने के लिए "हमेशा तैयार" है और "उन्हें (पाकिस्तान को) करारा जवाब देगी. "इसी बयान पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ऋचा चड्ढा ने ट्विटर पर पोस्ट किया, "गलवान सेज हाय."
इसी के बाद से सोशल मीडिया पर ऋचा की जमकर फजीहत हो रही है. जैसे ही लोगों ने उनकी इस पोस्ट को देखा तो लोग भड़क उठे, कईयों ने उनके इस पोस्ट को "शर्मनाक और अपमानजनक" बताया. भाजपा ने एक वीडियो बयान में इस पोस्ट की कड़ी निंदा की. BJP ने कहा, "भारत और भारतीय सेना और सशस्त्र बलों का सम्मान करते हैं. जब हमारे सेना प्रमुख कुछ कहते हैं तो हम उसका सम्मान करते हैं. ऐसे में यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट करने से कोई सेना का मजाक उड़ाने का फैसला करता है."
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली ने लिखा, "क्या यह सही है? क्या हम उस वीरता को भी समझते हैं जो गलवान में उन सैनिकों द्वारा प्रदर्शित की गई जिन्होंने अपनी मातृभूमि के लिए लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी? भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि इस तरह का पोस्ट करना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है." इसके अलावा और भी कई भाजपा नेताओं ने ऋचा के इस ट्वीट पर सख्त नाराजगी जाहिर की, वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी ऋचा के इस ट्वीट से खासे खफा दिखा. यही वजह रही कि उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया.
ये भी पढ़ें : नीरव मोदी ने प्रत्यर्पण के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में अपील करने की अनुमति मांगी
ये भी पढ़ें : बिना सरनेम वाले यात्री अब नहीं करे सकेंगे इस देश की यात्रा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं