विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2020

रिया चक्रवर्ती ने NCB को दिए अपने बयान में बताए बॉलीवुड के कई लोगों के नाम... 

रिया ने करीब 20 पन्ने के अपने बयान में न केवल अपनी निजी जिंदगी बल्कि बॉलीवुड की जिंदगी के बारे में बताया, बल्कि सुशान्त से रिया की शुरू हुई दोस्ती से लेकर सुशान्त से प्यार की कहानी का भी पूरा ब्यौरा लिखा है...

रिया चक्रवर्ती ने NCB को दिए अपने बयान में बताए बॉलीवुड के कई लोगों के नाम... 
नई दिल्ली:

Rhea Charkraborty. सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में बड़े ड्रग्स कनेक्शन की खुलासा करने वाली नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अब इस मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती से पूछताछ में कई अहम राज उगलवाए हैं. खबर है कि रिया चक्रवर्ती ने NCB के सामने दिए अपने बयान में बड़ा खुलासा किया है. 16/2020 केस में दर्ज NDPS 67 के तहत दिए अपने बयान में रिया ने ने बॉलीवुड के कई लोगों के नाम बताए हैं. सुशांत केस में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर किया इन नामों का खुलासा किया है.

रिया के कबूलनामे के मुताबिक बॉलीवुड के ये तमाम किरदार भी सुशान्त के साथ ड्रग्स का सेवन करते थे. रिया ने बताया कि बॉलीवुड के ये बड़े नाम सुशांत के लोनावाला के फॉर्म हाउस में आते थे. रिया ने बॉलीवुड के इन तमाम किरदारों मे बॉलीवुड के दो युवा चर्चित फ़िल्मी सितारों के नाम का खुलासा भी किया है. रिया ने एनसीबी को इन सितारों की ड्रग्स मंडली के बारे में भी बताया है.

रिया ने NCB को दिये अपने बयान में बताया की सुशान्त बाइपोलर थे. रिया ने बयान में सुशांत का इलाज करने वाले 5 डॉक्टरों के नाम भी बताएं, इन डॉक्टरों के सीबीआई ने भी बयान दर्ज किए है. रिया ने बयान में बताया, "एक बार मैंने हिंदुजा अस्पताल में भी सुशान्त को भर्ती कराया था."

यह भी पढ़ें- जेल में रिया चक्रवर्ती के पास न पंखा, न बिस्तर, इंद्राणी मुखर्जी के बगल में है सेल

रिया ने बयान में बताया की सुशान्त 2018 में यूरोप ट्रिप बीच मे छोड़कर भारत आ गए थे. और फिर मेरे घर आकर रहे थे जहां सुशांत ने ड्रग्स सेवन किया था. 2016 से 2018 तक सुशान्त मुंबई के जिस फ्लेट में रहते थे ( कैपरी हाइट्स) उस फ्लैट का सच भी रिया ने एनसीबी को बताया है. वहां भी ड्रग्स सेवन होने के राज बताए और कौन कौन लोग वहा आते थे बयान में खुलासा किया है. 

रिया ने करीब 20 पन्ने के अपने बयान में न केवल अपनी निजी जिंदगी बल्कि बॉलीवुड की जिंदगी के बारे में बताया, बल्कि सुशान्त से रिया की शुरू हुई दोस्ती से लेकर सुशान्त से प्यार की कहानी का भी पूरा ब्यौरा लिखा है. सुशान्त के साथ रिश्तों के समय सुशान्त की निजी जिंदगी ड्र्ग्स की एंट्री तक की बाते अपने बयान में रिया ने लिखी है.

यह भी पढ़ें- अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को जेल में ही रहना होगा, ड्रग्स मामले में नहीं मिली जमानत

रिया ने अपने बयान में बताया की एक फ़िल्म मेकर कैसे सुशान्त को कई पार्टी में ले जाता है औऱ क्या क्या होता था पार्टी में. एक अन्य महिला का नाम भी रिया ने अपने बयान में लिखा है. सुशान्त से जुड़ी इस महिला का भी अहम रोल है. बता दें की एक केजे नाम के शख़्स की एनसीबी तलाश कर रही है. यह केजे नाम का शख्स की सुशांत के फॉर्म हाउस में ड्रग्स की खेप लेकर आता था. रिया ने यह बयान NCB के सामने खुद अपने हाथों से लिखा है. 

देश -प्रदेश: अभिनेत्री संजना गरलानी का डोप टेस्ट कराने से इनकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rhea Chakraborty, NCB, Drugs Connection, Bollywood Drug Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com