नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन ट्राइडेंट चलाया है. 23 अक्टूबर 2026 को शुरू किए गए इस ऑपरेशन के तहत नॉर्थ-ईस्ट के तीन राज्यों असम, मिजोरम और मणिपुर में एक साथ 38 ठिकानों पर छापेमारी की गई. इस कार्रवाई में NCB के साथ मिजोरम पुलिस, प्रवर्तन निदेशालय और दूसरी एजेंसियां शामिल रहीं. जांच एजेंसियों का मकसद सिर्फ ड्रग्स की सप्लाई रोकना ही नहीं, बल्कि इस इंटरनेशनल ड्रग्स नेटवर्क को चलाने वाले लोगों, उनकी लॉजिस्टिक्स और पैसों के पूरे लेन-देन को भी खत्म करना है.
100 करोड़ के हवाला ट्रांजैक्शन का खुलासा
इस ऑपरेशन के दौरान करीब 100 करोड़ रुपये के हवाला ट्रांजैक्शन का खुलासा हुआ है. जांच एजेंसियों ने नेटवर्क से जुड़े 1,424 बैंक खातों को फ्रीज किया है. इसके अलावा 17.82 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की गई हैं. कार्रवाई के दौरान 500 डेटोनेटर और 12 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं. इस मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एजेंसियां इन आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों और पैसों के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

NCB रेड के दौरान में मिले ड्रग्स.
Photo Credit: NDTV
भारत, म्यांमार और बांग्लादेश के बीच ड्रग्स तस्करी
जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क भारत, म्यांमार और बांग्लादेश के बीच फैले ड्रग्स तस्करी के रास्तों का इस्तेमाल कर रहा था. एजेंसियों के मुताबिक, म्यांमार से मेथामफेटामाइन और हेरोइन जैसे नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही थी. इन ड्रग्स को मिजोरम, मणिपुर और असम के रास्ते भारत के दूसरे हिस्सों तक पहुंचाया जाता था. इस नेटवर्क के तार त्रिपुरा और बांग्लादेश तक भी जुड़े हुए थे.
डेथ ट्रायंगल कॉरिडोर वाले रूट से तस्करी
जांच एजेंसियों ने इस पूरे रूट को 'डेथ ट्रायंगल कॉरिडोर' से जोड़कर देखा है. म्यांमार से सटे सीमावर्ती इलाकों का इस्तेमाल ड्रग्स की आवाजाही के लिए किए जाने की आशंका के बीच एजेंसियां तस्करी के नेटवर्क की हर कड़ी की जांच कर रही हैं. जांच का फोकस उन लोगों पर भी है जो ड्रग्स की खेप को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने, उसके लिए ठिकाने उपलब्ध कराने और तस्करी से कमाए गए पैसे को अलग-अलग माध्यमों से ट्रांसफर करने में मदद करते थे.
ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत कहां-कहां दी दबिश
ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत 38 टीमों ने तीनों राज्यों में एक साथ कार्रवाई की. मिजोरम की राजधानी आइजोल, सीमावर्ती शहर चम्फाई और भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित जोखावथार जैसे इलाकों में छापेमारी की गई. इसके अलावा मणिपुर के चुराचांदपुर और असम के कछार इलाके में भी नेटवर्क से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया.

NCB रेड के दौरान तस्करों के जब्त क्रैश.
Photo Credit: NDTV
अब पूरे नेटवर्क का खंगाल रही NCB
NCB और दूसरी एजेंसियों ने इस कार्रवाई की तैयारी कई दिनों तक की थी. खुफिया सूचनाएं जुटाने, संदिग्धों की पहचान करने, उनके आपसी संपर्कों का पता लगाने और पैसों के लेन-देन की जानकारी इकट्ठा करने के बाद एक साथ छापेमारी की गई. एजेंसियों की कोशिश थी कि अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई एक ही समय पर हो, ताकि आरोपी भाग न सकें और अवैध कमाई से जुड़ी संपत्तियों या दूसरे सबूतों को छिपाने का मौका न मिले.
म्यांमार में बैठा चिंतुआंग ड्रग्स तस्करी रैकेट का सरगना
NCB की जांच में म्यांमार में बैठे एक कथित ड्रग्स सरगना थांगचिंतुआंग उर्फ चिंतुआंग उर्फ त्लुआंगा का नाम सामने आया है. सरकारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, वह NCB, चम्फाई पुलिस और मिजोरम एक्साइज से जुड़े 10 से ज्यादा NDPS मामलों में वांछित था. उस पर म्यांमार से भारत में ड्रग्स की तस्करी के नेटवर्क को संचालित करने का आरोप है.
सरगना का करीबी सहयोगी गिरफ्तार
इस मामले में वुंगखानथावना नाम के एक कथित सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया था. जांच एजेंसियों के मुताबिक, वह म्यांमार से आने वाली ड्रग्स की खेप को आगे पहुंचाने और उसकी डिलीवरी की व्यवस्था करने में मदद करता था. बाद में उसे PITNDPS कानून के तहत हिरासत में लिया गया.

ईडी को जांच में किया गया शामिल
इसी नेटवर्क में ललरामपारी को कथित तौर पर हवाला के जरिए पैसे ट्रांसफर करने वाला प्रमुख ऑपरेटर बताया गया है. NCB ने उसे 8 अगस्त 2024 को गिरफ्तार किया था. उससे जुड़ी जांच के दौरान करीब 100 करोड़ रुपये के संदिग्ध हवाला लेन-देन का पता चला. इसके बाद इस वित्तीय नेटवर्क की जांच में ED को भी शामिल किया गया और अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों पर कार्रवाई की गई.
असम से गिरफ्तार अबू सालेह की भी बड़ी भूमिका
वहीं, अबू सालेह उर्फ सैफुद्दीन को असम के कछार इलाके से 20 नवंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया था. एजेंसियों के मुताबिक, वह असम के रास्ते ड्रग्स की खेप को आगे पहुंचाने वाले नेटवर्क में अहम भूमिका निभाता था और कई NDPS मामलों से भी जुड़ा हुआ था.
शेल कंपनियों के जरिए पैसों का लेन-देन
इन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद की गई पूछताछ, डिजिटल फॉरेंसिक जांच और वित्तीय लेन-देन की पड़ताल से कई दूसरे संदिग्धों, कथित शेल कंपनियों और बैंक खातों के इस्तेमाल की जानकारी मिली. इसके बाद पूरे नेटवर्क को निशाना बनाने के लिए ऑपरेशन ट्राइडेंट की योजना तैयार की गई.
ड्रग्स के खिलाफ ऑपरेशन ट्राइटेंड अहम
ऑपरेशन ट्राइडेंट को ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई की रणनीति में एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है. अब एजेंसियों का फोकस सिर्फ नशीले पदार्थों की खेप पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि तस्करी के पूरे नेटवर्क को खत्म करने पर है. इसमें ड्रग्स की सप्लाई करने वाले लोग, सीमा पार से खेप मंगाने वाले, परिवहन और डिलीवरी में मदद करने वाले, हवाला ऑपरेटर और अवैध कमाई को संपत्तियों में बदलने वाले लोग शामिल हैं.
31 दिसंबर 2029 तक ड्रग्स फ्री इंडिया का टारगेट
- केंद्र सरकार के नारकोटिक्स कंट्रोल से जुड़े विजन डॉक्यूमेंट 2026-2029 के तहत भी नेटवर्क और वित्तीय लेन-देन पर कार्रवाई को अहम माना गया है. सरकार का घोषित लक्ष्य 31 दिसंबर 2029 तक देश में ड्रग्स के हर नेटवर्क को खत्म करना है.
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ऑपरेशन ट्राइडेंट की कार्रवाई की जानकारी साझा करते हुए NCB, केंद्रीय एजेंसियों और असम, मिजोरम तथा मणिपुर की पुलिस टीमों को बधाई दी.
- गृह मंत्री ने ड्रग्स के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराते हुए कहा कि नशीले पदार्थों के कार्टेल के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.
यह भी पढ़ें - पंजाब में ड्रग्स के कारण अपनों को खोने वालों से मिले अमित शाह, बोले- कभी अपने आप को इतना दुखी नहीं पाया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं