विज्ञापन

रैपर बादशाह के गीत 'टटिहरी' पर विवाद, आपत्तिजनक शब्दों पर महिला आयोग ने जारी किया समन

शिकायत में बादशाह के रैप सॉन्ग की लाइन ‘आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने’ पर आपत्ति उठाई गई है.

रैपर बादशाह के गीत 'टटिहरी' पर विवाद, आपत्तिजनक शब्दों पर महिला आयोग ने जारी किया समन
  • हरियाणा राज्य महिला आयोग ने बादशाह के गीत 'टटिहरी' पर विवाद के कारण उन्हें पेश होने का समन जारी किया है.
  • पानीपत की नारी तू नारायणी संस्था और शिव आरती फाउंडेशन की शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई.
  • शिकायत में बादशाह के गीत की भाषा को गंदी बताया गया है. नाबालिग बच्चियों की अनुचित प्रस्तुति पर आपत्ति जताई गई.

हरियाणा राज्य महिला आयोग ने बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह को उनके हालिया हरियाणवी लोक गीत 'टटिहरी' पर उपजे विवाद के सिलसिले में समन जारी किया है. आयोग ने इस गाने की सामग्री पर आपत्ति जताते हुए बादशाह को अपना पक्ष रखने के लिए 13 मार्च को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है.

यह कार्रवाई मुख्य रूप से पानीपत की 'नारी तू नारायणी' संस्था की अध्यक्ष सविता आर्य और शिव आरती फाउंडेशन के प्रमुख शिव कुमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर की गई है. इसके साथ ही, विवाद की गंभीरता को देखते हुए रोहतक के अधिवक्ता राज नारायण पंघाल ने भी इस मामले में मोर्चा खोलते हुए राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को अपनी शिकायत भेजी है, जिससे बादशाह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं.

शिकायत में बादशाह के रैप सॉन्ग की लाइन ‘आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने' पर आपत्ति उठाई गई है. शिकायत में कहा गया है कि इस गाने में गंदी शब्दावली का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही स्कूल ड्रेस में नाबालिग बच्चियों को हरियाणा रोडवेज की बस पर चढ़ कर स्कूल बैग के साथ नाचते और स्कूल बैग फेंकते हुए दिखाया गया है. पूरे मामले को लेकर सहारण खाप ने भी ऐतराज दर्ज करवाया है.

ये भी पढ़ें :-  ईरान के 18 लाख के ड्रोन को 37 करोड़ की मिसाइल से गिरा रहा अमेरिका! कैसे अपने ही जाल में फंस गए ट्रंप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood Rapper-singer Badshah, Haryana State Women's Commission, Badshah Song Controversy, Tatihari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com