विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2011

रामलीला मैदान में नशे में धुत लोगों ने हंगामा किया

समाज सेवक अन्ना हजारे के अनशन के बीच बीती रात रामलीला मैदान में नशे की हालत में कुछ लोगों ने हंगामा किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi: समाज सेवक अन्ना हजारे के अनशन के बीच बीती रात रामलीला मैदान में नशे की हालत में कुछ लोगों ने हंगामा किया। हंगामा देर रात करीब बारह बज कर तीस मिनट पर उस वक्त आरंभ हुआ, जब एक व्यक्ति मैदान में आया और मीडिया के लोगों और स्वयंसेवियों को अपशब्द कहने लगा। पुलिस ने इस व्यक्ति को मैदान से बाहर निकाला। इसके करीब 90 मिनट के बाद लगभग 30 व्यक्ति मैदान में घुस गए और प्रदर्शनकारियों एवं मीडियकर्मियों के साथ बहस करने लगे। ये लोग नशे की हालत में थे। इन लोगों ने उस हिस्से की ओर बढ़ने की कोशिश की जो मीडिया के लिए अलग बनाया गया है। इन लोगों ने आयोजन को कवर कर रहे संवाददाताओं को धमकी भी दी। बहरहाल, पुलिस ने इन लोगों को रोक लिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रामलीला मैदान, नशा, लोग
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com