विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट गड़बड़ियों को लेकर 13 जुलाई कर सकता है सुनवाई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले से जुड़ी एक अहम जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई को सुनवाई कर सकता है. याचिका में श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के चढ़ावे और खर्चों की जांच की मांग की गई है, जिससे मामला फिर चर्चा में आ गया है.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट गड़बड़ियों को लेकर 13 जुलाई कर सकता है सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली.

राम मंदिर चोरी: अयोध्या स्थित राम मंदिर से जुड़े चढ़ावा और ट्रस्ट के वित्तीय प्रबंधन को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले सप्ताह सुनवाई कर सकता है. सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर जारी कंप्यूटर जनरेटेड सूची के अनुसार इस मामले को 13 जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है. यह याचिका वकील अजय राय और दिनेश यादव की ओर से दाखिल की गई है.

चढ़ावा गड़बड़ी मामले से जुड़ा है पूरा विवाद

यह याचिका ऐसे समय में सामने आई है जब राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और गबन का मामला पहले से जांच एजेंसियों के रडार पर है. इस मामले में एसआईटी जांच के बाद आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. जांच में आरोप लगा था कि दान की गिनती के दौरान कुछ लोगों ने रकम का गबन किया था. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.

पुलिस जांच में जुटी थी हर कड़ी जोड़ने में

हाल ही में अदालत ने जेल में बंद तीन आरोपियों अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडे को एक दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड देने की अनुमति दी थी. पुलिस ने सात दिन की रिमांड मांगी थी लेकिन अदालत ने एक दिन की अनुमति दी. जांच एजेंसियां आरोपियों के बयानों, बरामद नकदी और अन्य साक्ष्यों का मिलान कर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी थीं. कुछ आरोपियों पर चोरी की रकम से संपत्ति खरीदने के भी आरोप लगे थे, जिनकी जांच जारी रही थी.

यह भी पढ़ें-

राम मंदिर दान चोरी विवाद पर अनुपम खेर की दो टूक, बोले- ‘सनातन पर दोष मत मढ़ो, 500 साल की आस्था एक घटना से कम नहीं होती'

'राम को काल्पनिक बताने वाले आज अयोध्या की बात कर रहे हैं', चित्रकूट में योगी का कांग्रेस पर तीखा वार

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से टेंट सिटी बसाने तक, कितना हुआ खर्च ? SIT ट्रस्ट से लेगी पाई-पाई का हिसाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Mandir, Supreme Court, Ayodhya News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com