विज्ञापन

'राम को काल्पनिक बताने वाले आज अयोध्या की बात कर रहे हैं', चित्रकूट में योगी का कांग्रेस पर तीखा वार

चित्रकूट दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने भूमि कब्जे, अयोध्या, वक्फ संपत्तियों, राम मंदिर चढ़ावे की जांच और विकास कार्यों को लेकर विपक्ष को घेरते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई.

'राम को काल्पनिक बताने वाले आज अयोध्या की बात कर रहे हैं', चित्रकूट में योगी का कांग्रेस पर तीखा वार
सीएम योगी आदित्यनाथ.

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में आयोजित एक कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में सरकार बनने के बाद सबसे पहले अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया गया. योगी ने दावा किया कि सरकारी पोर्टल पर करीब 64 हजार एकड़ ऐसी जमीन चिन्हित हुई थी जिस पर अवैध कब्जे थे और इनमें बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों का कब्जा था.

योगी आदित्यनाथ ने कहा, "मैंने आने के बाद सबसे पहले कहा था. मैंने कहा था जितने भी लोगों ने सरकारी जमीन को या गरीबों की जमीन को या व्यापारियों की जमीनों पर कब्जा किया है. अगले 24 घंटे के अंदर खाली कर लेंगे. नहीं खाली करेंगे तो फिर हम दूसरा तरीका अपनाएंगे." उन्होंने कहा कि अब यह जमीन मुक्त हो चुकी है और इन्हीं क्षेत्रों में निवेश, विश्वविद्यालय तथा मेडिकल कॉलेज जैसे विकास कार्य किए जा रहे हैं.

विकसित भारत के लिए विकसित चित्रकूट

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा है. उनके अनुसार विकसित भारत का रास्ता विकसित उत्तर प्रदेश से होकर जाता है और विकसित उत्तर प्रदेश के लिए चित्रकूट का विकास भी उतना ही जरूरी है.

उन्होंने कहा कि चित्रकूट की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए भौतिक विकास को भी गति देनी होगी. योगी ने युवाओं से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का हिस्सा बनने और विकास यात्रा में योगदान देने का आह्वान किया.

सनातन पर भी विपक्ष को घेरा

सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस भारत की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान नहीं करती हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ये दल भगवान राम और भगवान कृष्ण की विरासत से दूरी बनाते हैं और आस्था के मुद्दों पर राजनीति करते हैं.

योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज के समाजवादी राम से दूरी बनाते हैं. बाबर को अपना आदर्श मानते हैं. औरंगजेब को आदर्श मानते हैं. राम और कृष्ण को नहीं मानते." उन्होंने कहा कि जो लोग देश की विरासत का सम्मान नहीं कर सकते, वे विकास के लिए भी गंभीर प्रयास नहीं कर सकते.

राम मंदिर चढ़ावे की जांच जारी

सीएम ने अयोध्या से जुड़े हालिया विवादों का उल्लेख करते हुए कहा कि राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती को लेकर शिकायत मिलने पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की सिफारिश पर एसआईटी का गठन किया गया था.

उन्होंने कहा, "दल जांच में जो प्रमाण मिले केवल छह लोग इसमें चोरी करते हुए पाए गए. दो लोग उसमें साजिश का पार्ट थे. यानी कुल आठ लोग." योगी ने आरोप लगाया कि इस मामले को आधार बनाकर पूरी अयोध्या, ट्रस्ट और भगवान राम की विरासत को बदनाम करने की कोशिश की गई.

वक्फ संपत्तियों और जमीनों पर हमला

सीएम ने वक्फ संपत्तियों और कब्रिस्तान की जमीनों के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले की सरकारों में हजारों एकड़ जमीन पर कब्जे कराए गए और सरकारी तथा गरीबों की जमीनों का भी दुरुपयोग हुआ.

योगी ने कहा, "वक्फ के नाम पर हजारों एकड़ लैंड कब्जा कर दी गई. सरकारी लैंड भी, गरीबों की लैंड भी, धार्मिक स्थलों की लैंड भी." उन्होंने दावा किया कि जब केंद्र सरकार ने इस व्यवस्था में सुधार के लिए कानून बनाया तो कांग्रेस और समाजवादी Party ने उसका विरोध किया.

यह भी पढ़ें- यूपी में आज होगी शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना की शुरुआत, इन्हें मिलेगा मुफ्त इलाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, Uttar Pradesh Politics, Samajwadi Party, Congress Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com