विज्ञापन

अखिलेश यादव कहीं अब PDA के 'A' का मतलब 'आतंकवादी' न बता दें, ओपी राजभर का तंज

राजभर ने कहा कि अखिलेश की ये हरकतें देखकर उनको एक्टर गोविंदा की फिल्म राजा बाबू की याद आ गई, जिसमें एक्टर कभी वकील, कभी डॉक्टर, कभी पुलिस अधिकारी और कभी नेता बन जाते हैं.

अखिलेश यादव कहीं अब PDA के 'A' का मतलब 'आतंकवादी' न बता दें, ओपी राजभर का तंज
ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला.
  • यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के PDA के A के नए मतलब पर तंज कसा है
  • अखिलेश यादव ने पीडीए में A का मतलब आदिवासी बताया जबकि पहले इसका मतलब अल्पसंख्यक और अगड़ा था
  • राजभर ने कहा कि अखिलेश की यह नई व्याख्या तुष्टीकरण की राजनीति का हिस्सा है और यह भ्रमित करने वाली है
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर सपा मुखिया अखिलेश यादव के PDA के A के नए मतलब को लेकर उन पर निशाना साधा है. दरअसल सपा मुखिया ने बुधवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान उनके पीडीए फॉर्मूले के ‘A' को फिर से प्रभाषित किया था.उन्होंने पीडीए के ए का मतलब अब आदिवासी बताया, जबकि पहले पीडीए के ए का मतलब अल्पसंख्यक था, फिर अगड़ा हुआ और अब आदिवासी हो गया. 

इस पर ओपी राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने PDA की नई व्याख्या की है.  उन्होंने PDA में A का मतलब आदिवासी बताया है. राजभर ने कहा कि वे A को अल्पसंख्यक और अगड़ा पहले ही बता चुके हैं. राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि इस बात का डर है कि कहीं अखिलेश किसी दिन कोई सम्मेलन करते हुए यह न कह दें कि A का मतलब आंकवादी भी होता है. उनकी सरकार वैसे भी अपने कार्यकाल के दौरान वाराणसी सीरियल ब्लास्ट, लखनऊ और फैजाबाद कोर्ट ब्लास्ट के आतंकवादियों के मुकदमे वापस ले चुकी है.

अखिलेश भारतीय राजनीति के 'राजा बाबू'

राजभर ने कहा कि अखिलेश तुष्टीकरण की राजनीति करते हुए अपने PDA के A के बारे में ये बात कह सकते हैं कि सपा के PDA का मतलब, 'अगड़ा, अल्पसंख्यक, आदिवासी, आतंकवादी' होता है. राजभर ने कहा कि अखिलेश की ये हरकतें देखकर उनको एक्टर गोविंदा की फिल्म राजा बाबू की याद आ गई, जिसमें एक्टर कभी वकील, कभी डॉक्टर, कभी पुलिस अधिकारी और कभी नेता बन जाते हैं. उन्होंने कहा कि सही मायने में तो अखिलेश जी भारतीय राजनीति के राजा बाबू ही हैं.

क्या है अखिलेश के 'PDA' का मतलब?

बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव 'PDA' यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यकों की राजनीति करते हैं. उन्होंने अपनी 'PDA पॉलिटिक्स' के जरिए अपने साथ पिछड़े और अति पिछड़े समाज को जोड़ा साथ ही मायावती के कमजोर होने से दलितों का वोट भी अखिलेश के पास चला गया है. वहीं अल्पसंख्यक भी उनके करीब आ रहा है.  
 

ये भी पढ़ें-'घोटालों की पूरी फाइल लेकर बैठा हूं, जेल में न AC मिलेगा, न ट्विटर', राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Politics, OP Rajbhar On SP, OP Rajbhar On Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav Pda, Akhilesh Yadav PDA Formula
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com