विज्ञापन

राम मंदिर में हुई 5000 करोड़ की लूट, खुद पुजारी भी घोटाले में शामिल: मल्लिकार्जुन खरगे

SIT को सीएम योगी द्वारा समय दिए जाने पर खरगे ने कहा कि ‘जब भगवान आपके साथ हैं, मंदिर आपके साथ है, मोदी आपके साथ हैं और आप मुख्यमंत्री हैं, तो आपको 15 दिन की जरूरत क्यों है?'.

राम मंदिर में हुई 5000 करोड़ की लूट, खुद पुजारी भी घोटाले में शामिल: मल्लिकार्जुन खरगे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर खरगे की प्रतिक्रिया.
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा
  • उन्होंने कहा कि राम मंदिर में पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक की लूट की खबरें सामने आई हैं
  • खरगे ने मंदिर के पुजारियों पर राम के नाम पर पूजा करते हुए लूट करने का आरोप लगाया

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा इन दिनों चर्चा में है. हालांकि एसआईटी मामले की जांच कर रही है. टिन्नू यादव समेत कई लोग रडार पर हैं. लेकिन फिर भी अखिलेश और खरगे समेत कई विपक्षी नेता इसे लेकर हमलावर हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर केंद्र पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनने के बाद अब वहां लूट-पाट हो रही है. उन्होंने कहा कि राम मंदिर में 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की लूट की खबरें सामने आई हैं. चढ़ावा घोटाले में खुद पुजारी भी शामिल हैं. 

राम के नाम पर लूट रहे पुजारी

खरगे ने कहा कि ये पुजारी राम के नाम पर पूजा करते हैं और उनके ही नाम पर लूट करते हैं. केंद्र सरकार पर हमलावर खरगे ने कहा कि जिस मंदिर में करोड़ों रुपये की लूट हो रही है पीएम मोदी ने  इसका उद्घाटन किया था. अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपों को लेकर उन्होंने धर्म के नाम पर लूट किए जाने का आरोप लगाया.

मंदिरों के दान-पात्रों का पैसा कहीं और जा रहा

उन्होंने कहा कि राम मंदिर के पुजारी पैसे लूट रहे हैं. राम नाम जपना, पराया माल अपना, राम के नाम पर लूट हुई है. मंदिर का निर्माण करोड़ों रुपये लूटने के लिए किया गया. मंदिरों के दान-पात्रों का पैसा कहीं और जा रहा है. इसके पीछे उनके अपने लोग हैं या कोई और, इसकी जांच होनी चाहिए.केंद्र पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा कि आम तौर पर मंदिरों का उद्घाटन स्वामीजी और साधु-संत करते हैं, लेकिन राम मंदिर का उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री मोदी ने किया था.

SIT जांच के लिए 15 दिन की क्या जरूरत

जांच के लिए गठित विशेष जांच दल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 15 दिन का समय दिए जाने और तब तक जनता से इंतजार करने की अपील करने पर प्रतिक्रिया देते हुए खरगे ने कहा कि ‘जब भगवान आपके साथ हैं, मंदिर आपके साथ है, मोदी आपके साथ हैं और आप मुख्यमंत्री हैं, तो आपको 15 दिन की जरूरत क्यों है? राम के नाम पर लूट करने वालों को जेल में डालिए. लोगों ने भगवान, राम मंदिर और धर्म के नाम पर वोट दिया, लेकिन क्या ये लोग धर्म की रक्षा कर रहे हैं? धर्म के नाम पर लूट हो रही है और धर्म के नाम पर गरीबों का शोषण हो रहा है.

ये भी पढ़ें- 'चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी', सिंधी समाज ने मांगा जवाब

लेखक के बारे में
img
दीपक बोपन्ना
उप संपादक साउथ
राजनीति, अपराध और जनसरोकारों से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देने वाले दीपक बोपन्ना की पत्रकारिता आम लोगों की आवाज़ को केंद्र में रखती है। उनकी रिपोर्टि... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Mandir Donation Controversy, Ram Mandir Donation Scam, Mallikarjun Kahrge, PM Modi, CM Yogi Adityanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com