विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2020

रामजन्मभूमि ट्रस्ट के प्रमुख नृत्य गोपाल दास हुए कोरोना पॉजिटिव, भूमिपूजन के वक्त PM के साथ थे स्टेज पर

रामजन्मभूमि ट्रस्ट के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास (Nritya Gopal Das) कोरोना (Coronavirus) पॉजिटिव पाए गए हैं.

रामजन्मभूमि ट्रस्ट के प्रमुख नृत्य गोपाल दास हुए कोरोना पॉजिटिव, भूमिपूजन के वक्त PM के साथ थे स्टेज पर
पीएम मोदी व अन्य मेहमानों के साथ महंत नृत्य गोपाल दास. (फाइल फोटो)
  • महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव
  • मेदांता अस्पताल में होंगे भर्ती!
  • सीएम योगी ने मथुरा के DM से की बात
नई दिल्ली:

देश में कोरोना (COVID-19) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. संक्रमितों की संख्या करीब 24 लाख हो गई है. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) समेत देश की कई जानी-मानी हस्तियां भी इस वायरस की चपेट में आ चुकी हैं. अब जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक, रामजन्मभूमि ट्रस्ट के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास (Nritya Gopal Das) कोरोना (Coronavirus) पॉजिटिव पाए गए हैं. वह 5 अगस्त को अयोध्या (Ayodhya) में हुए राम मंदिर (Ram Mandir) के भूमि पूजन के वक्त PM नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ मंच पर मौजूद थे.

रामजन्मभूमि न्यास के प्रमुख महंत नृत्य गोपालदास के साथ राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम के मंच पर सिर्फ चार मेहमान मौजूद थे. पीएम मोदी के अलावा मंच पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandi ben Patel), सीएम योगी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) भी मौजूद थे.

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं, अभी वेंटिलेटर पर ही रहेंगे

महंत नृत्य गोपालदास के कोरोना संक्रमित पाए जाने की सूचना मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. सीएम योगी ने मथुरा के जिलाधिकारी से इस बारे में बात की और इलाज में हर संभव मदद करने के आदेश दिए. साथ ही उन्होंने मेदांता अस्पताल के डॉक्टर नरेश त्रेहान से भी बात की है. बताया जा रहा है कि महंत नृत्य गोपालदास को इलाज के लिए जल्द से जल्द मेदांता में ही भर्ती कराया जाएगा.

CM योगी ने किया अस्पताल का दौरा, बोले- यूपी में COVID-19 मरीजों के लिए 1.51 लाख से ज्यादा बेड उपलब्ध

बता दें कि बाबरी विध्वंस मामले में महंत नृत्य गोपालदास भी आरोपी थे. उन्हें ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर भी काफी विवाद हुआ था. साल 2003 में वह रामजन्मभूमि न्यास के प्रमुख बनाए गए थे. पूर्व प्रमुख रामचंद्र परमहंस के निधन के बाद उन्हें न्यास का अध्यक्ष बनाया गया था.

वाराणसी पीएचसी के 28 प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों ने सौंपा सीएमओ को प्रभारी पद का इस्तीफा 

कोरोना मामलों की बात करें तो भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोना का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 2.6 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 7.49 लाख मरीजों की जिंदगी छीन चुका है. भारत में भी हर रोज कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 23,96,637 हो गई है.

मरने की कोशिश करने वाले शख्स को बचाते ही रेस्क्यू टीम ने पूछा- तुम्हें कोरोना तो नहीं!

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 66,999 नए मामले सामने आए हैं. एक दिन में सामने आने वालों मामलों की यह अभी तक की सबसे बड़ी संख्या है. इस दौरान देश में 942 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है. 16,95,982 मरीज ठीक हो चुके हैं और अब तक कुल 47,033 लोगों की जान गई है. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 70.76 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 8.95 प्रतिशत है.

VIDEO: महिला की मौत के 3 दिन बाद बताया, 'वो कोरोना पॉजिटिव थी'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RamJanm Bhoomi Trust, Nritya Gopal Das, Coronavirus, Ayodhya, Ram Mandir, PM Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com