हरियाणा कांग्रेस के विधायकों को गुरुवार को कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा (Deepender Singh Hooda) के दिल्ली आवास पर बुलाया गया है. सूत्रों के अनुसार, "विधायकों को दिल्ली में एक प्रशिक्षण सत्र में भाग लेने के लिए बुलाया गया है. ताकि पिछले चुनाव में हुई किसी भी तरह की चूक फिर से न हो". प्रशिक्षण सत्र आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगा. बता दें कि कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा चुनाव के लिए महासचिव अजय माकन को मैदान में उतारा है. वहीं आगामी राज्यसभा चुनावों में विधायकों के राजनीतिक सौदेबाजी को भांपते हुए, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में अपने विधायकों को एक जगह पर इकट्ठा करने का काम भी शुरू कर दिया है.
सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने कल से अपने सत्तारूढ़ राज्य छत्तीसगढ़ के एक रिसॉर्ट में कमरे बुक कर लिए हैं. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विधायकों को गंतव्य स्थान पर कब शिफ्ट किया जाएगा. सूत्रों ने कहा, "ये तय नहीं किया गया है कि उन्हें वहां कब ले जाया जाएगा, लेकिन एक-दो दिन में यह हो जाएगा." राज्यसभा चुनाव में पार्टी द्वारा बाहरी लोगों को मैदान में उतारने के बाद असंतुष्ट नेताओं को देखते हुए ये कदम उठाया गया है.
-
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन
राज्य के एक वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई पार्टी के हालिया फैसलों से पहले से ही खफा थे. इसके अलावा, पार्टी के लिए एक और समस्या कार्तिकेय शर्मा की उम्मीदवारी के रूप में आई है, जिनके ससुर पूर्व कांग्रेसी नेता हैं और राज्य की राजनीति में प्रभाव के लिए जाने जाते हैं.
15 राज्यों की कुल 57 राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को चुनाव होने जा रहा है. इन सभी सीटों के लिए सदस्यों के कार्यकाल जून से अगस्त के बीच समाप्त होने हैं. बीजेपी, कांग्रेस और अन्य दलों ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. कई दिग्गजों के पत्ते कट गए हैं.
VIDEO: विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाजों से मिले पीएम मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं