विज्ञापन

झारखंड राज्यसभा चुनाव: BJP के मंसूबों पर फिरेगा पानी? अपने विधायकों को एकजुट करने में जुटी कांग्रेस

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है. इसके लिए कांग्रेस से प्रणव झा, झारखंड मुक्ति मोर्चा से बैजनाथ राम और बीजेपी समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में परिमल नाथवाणी मैदान में हैं.

झारखंड राज्यसभा चुनाव: BJP के मंसूबों पर फिरेगा पानी? अपने विधायकों को एकजुट करने में जुटी कांग्रेस
झारखंड राज्यसभा चुनाव: अपने विधायकों को एकजुट करने में जुटी कांग्रेस

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं. पार्टी किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए विधायकों पर विशेष नजर बनाए हुए है और संगठन के वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव समेत कई वरिष्ठ नेताओं को विधायकों के साथ लगातार संपर्क में रहने और मतदान प्रक्रिया को लेकर समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया गया है. साथ ही विधायकों की समस्याओं और सुझावों को पार्टी आलाकमान तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी तय की गई है.

हर विधायकों से संपर्क की कोशिश

कांग्रेस को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के समर्थन के बाद अपने उम्मीदवार की जीत को लेकर भरोसा है. हालांकि पार्टी किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतना चाहती और हर विधायक के साथ लगातार संवाद बनाए हुए है. राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक अजय शर्मा, नासिर हुसैन और प्रदेश प्रभारी के रांची पहुंचने की संभावना है.

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री के साथ रात्रिभोज के दौरान उनकी महत्वपूर्ण बैठक भी हो सकती है, जिसमें चुनावी रणनीति और गठबंधन की मजबूती पर चर्चा होगी. विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने एनडीटीवी से बात करते हुए बताया कि हमारे विधायक एकजुट हैं. बीजेपी के मंसूबों पर पानी फिरने वाला है. पार्टी नेतृत्व की कोशिश है कि मतदान के दौरान कोई भी विधायक पार्टी लाइन से अलग न जाए. यही वजह है कि रांची से लेकर नई दिल्ली तक कांग्रेस नेतृत्व पूरी तरह सक्रिय है.

परिमल नथवानी की वजह से मुश्किल में कांग्रेस

बता दें कि झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए होने वाला मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. तीन दिग्गज उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से सियासी पारा पूरी तरह चढ़ चुका है. झारखंड मुक्ति मोर्चा से बैजनाथ राम, कांग्रेस से प्रणव झा और बीजेपी समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में परिमल नाथवाणी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.

इस दो राज्यसभा सीट को लेकर जारी सियासी जंग में  झारखंड मुक्ति मोर्चा जहां फीलगुड में है, वहीं कांग्रेस की चिंता थोड़ी बढ़ी हुई है. इसका कारण है निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी. यही वजह है कि कांग्रेस अपने विधायकों को एकजुट करने में जुटी है. उन्हें ये डर है कि उनके विधायक किसी प्रलोभन का शिकार ना हो जाए. 

यह भी पढ़ें- 

झारखंड राज्यसभा चुनाव में तीसरे उम्मीदवार की इंट्री-क्या है इनसाइड स्टोरी

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को डबल झटका! MP में नटराजन का पर्चा खारिज, झारखंड में क्रॉस वोटिंग का खतरा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajya Sabha Elections, Rajya Sabha Elections 2026, Jharkhand Rajya Sabha Elections, Ranchi News, Jharkhand Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com