विज्ञापन
21 days ago
नई दिल्ली:

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बाद अब शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के सांसदों के बागी होने की चर्चा तेज है. टूट की अटकलों के बीच दिल्ली में आज सुबह 11 बजे पार्टी ने एक अहम बैठक बुलाई है. जिसमें शिवसेना (UBT) ने अपने सभी लोकसक्षा सदस्यों को इस बैठक में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं. 'ऑपरेशन टाइगर' में शिवसेना (UBT) के 9 में से 6 सांसदों की टूटने की चर्चा है. दिल्ली में होने वाली इस बैठक के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज महाराष्ट्र के दौरे पर है. दूसरी ओर आज महाराष्ट्र में विधान परिषद की 11 सीटों पर भी वोटिंग हो रही है. इधर झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए वोटिंग जारी है. यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी में टूट की बात कही है. इन सभी सियासी सरगर्मियों पर आज नजर रहेंगी.
 

वे कहां छिपे हैं मुझे पता है... बागी सांसदों को लेकर बोले संजय राउत

शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के सांसदों की फूट मामले में संजय राउत का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि मुझे पता है कि वे कहां छिपे हैं. उन्हें निश्चित रूप से अयोग्य घोषित किया जाएगा. एक दिन शिंदे कह सकते हैं कि मैं ट्रंप की पार्टी भी तोड़ रहा हूं. वे कुछ भी कह सकते हैं, उन्हें बोलने दें. बीजेपी पार्टियां तोड़ने और लुभाने के लिए करोड़ों रुपये देने के लिए जानी जाती है.

ठाकरे गुट के विधायकों को मुंबई के होटल में शिफ्ट करने की खबर

ठाकरे गुट के बागी विधायकों के मुंबई आने की चर्चा है. मुंबई में गोरेगांव के वेस्टिन होटल में इन विधायकों को शिफ्ट किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं. होटल में शिवसेना द्वारा 15 कमरे बुक किए जा गए हैं.

दिलचस्प बात यह है कि कल गोरेगांव में ही शिवसेना का स्थापना दिवस समारोह भी आयोजित किया गया है, जिसके चलते इस बुकिंग को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
दूसरी ओर, शिवसेना के 6 सांसदों की स्थिति को लेकर भी भारी असमंजस बना हुआ है. सांसदों ने अब तक लोकसभा अध्यक्ष को अपना पत्र सौंपा या या नहीं इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.
नियमों के मुताबिक, सांसदों को स्वयं उपस्थित होकर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र देना अनिवार्य होता है, लेकिन ऐसा न होने के कारण पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में भी संशय की स्थिति बनी हुई है.

राजस्थान के रिसॉर्ट में रोके गए हैं शिवसेना UBT के सांसद

शिवसेना सांसदों की बगावत को लेकर राजनीतिक उथल पुथल तेज हो गई है. शिवसेना UBT गुट के सांसद राजस्थान में रुके हैं. पार्टी में चल रही आंतरिक उथल पुथल के बीच राजस्थान के मकराना के एक रिजॉर्ट में सांसदों को रोका गया है. सूत्रों के मुताबिक शिवसेना (UBT) के चार सांसद हैं यहां मौजूद हैं. ये सांसद कल किशनगढ़ एयरपोर्ट पर उतरे थे. सभी सांसद चार्टर विमान से आए थे.

सूत्रों के मुताबिक, मकराना में संजय जाधव, संजय डिना पाटिल, संजय देशमुख और नागेश पाटिल मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि एक मार्बल कंपनी के अंदर बने रिसॉर्ट में इन सांसदों को रखा गया है. हालांकि, रिसॉर्ट के कर्मचारी सांसदों के ठहरने की बात से इनकार कर रहे हैं.

बागी सांसदों पर भड़के संजय राउत

शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) पार्टी की संसदीय समिति की बैठक में 6 सांसद शामिल नहीं हुए. इसके साथ जो कयास लगाए जा रहे थे सांसदो के टूट का वह सच साबित होता हुआ नज़र आ रहा है. संसद भवन में हुई बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए सांसद संजय राउत ने कहा, "बालासाहब ठाकरे की जन्मशताब्दी वर्ष में इन लोगो ने गद्दारी की है. इसकी मुझे चिढ़ है. अब हम ऑपरेशन तुडुवा हम शुरू करेंगे. यानी ऑपरेशन पीटना."

शिवसेना ने बागी सांसदों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) संसदीय दल की ओर से जारी व्हिप के बावजूद बैठक में गैरहाजिर रहने वाले लोकसभा सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. 18 जून को नई दिल्ली के संविधान सदन में हुई महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहने के मामले में संबंधित सदस्यों को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी की गई है. इस मामले को पार्टी अनुशासन का उल्लंघन और पक्ष-विरोधी गतिविधि के रूप में देखा जा रहा है. नोटिस मिलने के बाद सात दिनों के अंदर लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं.

उद्धव ठाकरे के 6 बागी सांसदों की सुरक्षा बढ़ाई गई

उद्धव ठाकरे के 6 बागी सांसदों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. गुरुवार को दिल्ली में आयोजित शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के सांसदों की बैठक में संजय दिना पाटिल, संजय देशमुख, नागेश पाटिल अष्टीकर, ओमराजे निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे, और संजय जाधव शामिल नहीं हुए. इन सभी के पार्टी से अलग गुट बनाने की चर्चा है. इस बीच महाराष्ट्र सरकार के इंटेलीजेंस कमिश्नर के आदेश पर इन सभी 6 सांसदों की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया गया है. 

ममता की सुरक्षा में लगे PSO को हटाए जाने पर कल्याण बनर्जी बोले- यह पूरी तरह से तानाशाही

बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की सुरक्षा में लगे PSO को हटाए जाने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि ममता बनर्जी के PSO, जो 20 साल से उनके साथ थे, उन्हें हटा दिया गया. मुझे बताया गया है कि नए PSO दिए गए थे, जिन्हें उन्होंने स्वीकार नहीं किया. यह पूरी तरह से तानाशाही है. PSO का मामला भरोसे का होता है. अगर मुझे किसी PSO पर भरोसा नहीं है, तो मैं कह सकता हूं कि मुझे भरोसा नहीं है... यह मुख्यमंत्री का बहुत ही प्रतिशोधपूर्ण रवैया है..."


झारखंड राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के लिए पंहुचे कांग्रेस विधायक की सुरक्षा कर्मी से तीखी बहस

राज्यसभा चुनाव के लिए विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह की एक सुरक्षा अधिकारी से तीखी बहस हो गई. बेरमो के कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह की सुरक्षा अधिकारी के साथ हुई तीखी बहस का वीडियो भी सामने आया, जिसमें कांग्रेस विधायक यह कहते दिख रहे हैं कि 'अभी अरेस्ट करवा दूंगा. पहचानता नहीं है मुझको'.

महाराष्ट्र में विधान परिषद के लिए मतदान जारी

महाराष्ट्र में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान जारी है. सभी जगहों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान जारी है. लातूर में NCP (अजित पवार गुट) के जिला अध्यक्ष और औसा नगर परिषद के उपाध्यक्ष अफसर शेख कहते हैं, "...मुझे पूरा भरोसा है कि नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) इस चुनाव में महायुति गठबंधन का मज़बूती से समर्थन कर रही है. मेरा पक्का विश्वास है कि हमारे उम्मीदवार बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे..."

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बीजेपी नेता बोले- कांग्रेस की नींद गायब

झारखंड राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के बीच बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, 'झारखंड के विकास के लिए राज्य के विधायकों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनकर परिमल नाथवानी को जिताने का फ़ैसला किया है. उन्हें 36 तक वोट मिलने वाले हैं. कांग्रेस के लोगों की रात भर नींद नहीं आई. के. राजू मदहोश हैं, इरफ़ान अंसारी बेहोश हैं.'

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान शुरू

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है. यहां INDIA गठबंधन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बैद्यनाथ राम और कांग्रेस ने प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है. जबकि बीजेपी ने निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी को समर्थन दिया है. संख्या बल के आधार पर JMM उम्मीदवार बैद्यनाथ राम की जीत लगभग तय मानी जा रही है. लेकिन दूसरी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा और समर्थित नथवानी के बीच मुकाबला रोचक हो गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Breaking News Live Blog, Maharashtra MLC Elections, Shiv Sena Split, Jharkhand Rajya Sabha Election 2026, Samajwadi Party Split
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com