पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में छह दोषियों में से एक नलिनी श्रीहरन ने कहा कि उन्हें उस विस्फोट में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए दुख है. गांधी और मारे गए लोगों के परिवारों के लिए उनके संदेश के बारे में पूछे जाने पर नलिनी श्रीहरन ने एनडीटीवी से कहा, "मुझे उनके लिए बहुत दुख है. हमने इसके बारे में सोचते हुए इतने साल बिताए हैं और हमें इस पर खेद है."
नलिनी श्रीहरन ने कहा, "उन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मुझे उम्मीद है कि वे उस त्रासदी से हमेशा के लिए बाहर आ जाएंगे." नलिनी की यह टिप्पणी 31 साल जेल में बिताने के बाद रिहा होने के कुछ घंटों बाद आई है. यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने अपनी बेटी से मिलने और यूके में बसने की योजना बनाई है, इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह अपने पति के साथ आएंगी.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सुप्रीम कोर्ट ने कल 1991 में राजीव गांधी की हत्या के मामले में दोषी पाई गई नलिनी और पांच अन्य को रिहा करने का आदेश दिया था. राजीव गांधी की मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में एक चुनावी रैली के दौरान लिट्टे की एक आत्मघाती हमलावर ने हत्या कर दी थी. नलिनी श्रीहरन से पूछा गया कि क्या वह राजीव गांधी के परिवार से मिलेंगी, उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि वे मुझसे मिलेंगे. मुझे लगता है कि उनके लिए मुझे देखने का समय बीत चुका है."
नलिनी श्रीहरन को रिहा करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले की कांग्रेस ने तीखी आलोचना की. हालांकि, इस फैसले का तमिलनाडु में कई लोगों ने स्वागत किया, जहां उनका क़ैद एक भावनात्मक मुद्दा रहा है. अदालत ने कहा कि उसका फैसला कैदियों के अच्छे व्यवहार और मामले में दोषी ठहराए गए एक अन्य व्यक्ति एजी पेरारीवलन की मई में रिहाई पर आधारित था, जिसमें कहा गया था कि गिरफ्तारी के समय वह 19 साल का था और 30 साल से अधिक समय तक जेल में रहा था.
ये भी पढ़ें : दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए AIMIM और आजाद समाज पार्टी सहित अन्य दलों का गठबंधन
ये भी पढ़ें : भारत से कम्बोडिया भेजे जाएंगे बाघ, दोनों देशों के बीच हुआ समझौता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं