विज्ञापन
7 minutes ago

Gold Silver Prices Live 20 February 2026: सोने-चांदी की कीमतों में इन दिनों उतार-चढ़ाव दिख रहा है. गोल्‍ड-सिल्‍वर की चाल देखकर निवेशक भी हैरान हैं. वहीं दूसरी ओर शादी-ब्‍याह या दूसरे मौकों के लिए गहने बनवाने वाले लोग भी सोने-चांदी के भाव देखकर पशोपेश में हैं. हाजिर सोने-चांदी की कीमतों में करीब 7% तक की बढ़ेतरी देखी गई है. राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया है, ज‍बकि चांदी 2.6 लाख रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई. जबकि दूसरी ओर कमोडिटी मार्केट (MCX) में सोना 1,54,700 रुपये/10 ग्राम के भाव पर बना हुआ है आर चांदी 2,41,400 रुपये/किलो के भाव पर बनी हुई है. आज 20 फरवरी शुक्रवार को हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन है और ऐसे में सोने-चांदी की चाल पर निवेशकों की पैनी नजर रहेगी. सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव के बीच मार्केट में निवेशक फूंक-फूंक कर कदम रखना चाहेंगे. 

आज 19 फरवरी 2026 को सर्राफा बाजार और कमोडिटी मार्केट में सोने-चांदी का भाव क्‍या चल रहा है, आपके शहर में सोने-चांदी की कीमतें कितनी बढ़ीं या घटीं और सोने-चांदी पर एक्‍सपर्ट क्‍या सलाह दे रहे हैं, ये तमाम जानकारी हम आपको आज 20 फरवरी के Gold-Silver Live Blog में देने जा रहे हैं. ..

Gold, Silver Rate Today, 20 February 2026 LIVE UPDATES (Aaj Sone Chandi Ka Bhav ):

Gold Silver Price Today Live: सोने-चांदी की कीमतों में क्यों मची है उथल-पुथल?

पिछले कई महीनों तक निवेशकों को मालामाल करने के बाद अब सोने और चांदी की चाल काफी बदल गई है. साल 2025 में सोना-चांदी ने जबरदस्त रिटर्न दिया और 2026 की शुरुआत में तो इन्होंने अपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. हालांकि, जनवरी के आखिरी दिनों में कीमतों में आई बड़ी गिरावट के बाद बाजार अभी तक पूरी तरह संभल नहीं पाया है. फिलहाल कीमतों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव (Volatile) देखने को मिल रहा है, जिससे निवेशक थोड़े सतर्क नजर आ रहे हैं.

Gold Silver Rate Today LIVE: भारत में सोने के दाम क्यों घटते-बढ़ते हैं? जानें बड़ी वजहें

1. दुनिया भर के बाजारों में सोने के भाव क्या चल रहे हैं, इसका सीधा असर हमारे यहां की कीमतों पर पड़ता है.

2. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया कितना मजबूत या कमजोर है, इससे भी सोने के रेट तय होते हैं।

3. भारत में शादियों और दिवाली जैसे त्योहारों के समय गहनों की मांग अचानक बढ़ जाती है, जिससे घरेलू बाजार में कीमतें उछलने लगती हैं.

4. इंटरनेशनल लेवल पर चल रही आर्थिक उथल-पुथल और डॉलर की मजबूती या कमजोरी की वजह से भी भारत में सोना महंगा या सस्ता होता रहता है.

Gold Silver Expert's View: सोने-चांदी पर एक्‍सपर्ट की राय

Experts' Advice on Gold Silver: HDFC सिक्योरिटीज में Senior Analyst सौमिल गांधी का कहना है कि ईरान के खिलाफ संभावित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की बढ़ती अटकलों के बीच जियो-पॉलिटिकल रिस्‍क बढ़ने के कारण सेफ हेवन यानी गोल्‍ड-सिल्‍व की मांग को बल मिला है. नई लहर से समर्थन पाकर सोने की कीमतें गुरुवार को बढ़कर करीब 5,000 डॉलर/औंस तक पहुंच गई. उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन के बीच नई बातचीत के विफल होने से भी वैश्विक अनिश्चितता फिर से बढ़ गई है, जिससे निवेशक सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों में आवंटन बढ़ा रहे हैं. 

वहीं दूसरी ओर,ऑगमोंट में शोध प्रमुख, रेनिशा चैनानी ने कहा कि निवेशक अमेरिकी जीडीपी और व्यक्तिगत खपत खर्च (पीसीई) महंगाई के आंकड़े सहित मुख्य अन्‍य वयाप आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जो आने वाले महीनों में फेडरल रिजर्व की ब्याज दर की उम्मीदों को आकार दे सकता है.

Gold Silver Rates Today LIVE: दिल्‍ली के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम

Gold Silver Prices Live Today: दिल्‍ली के स्थानीय बाजार के जानकारों के मुताबिक, चांदी बुधवार के 2,46,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद स्तर से 18,000 रुपये या 7.32 प्रतिशत बढ़कर 2,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्‍स समेत) हो गई. 24 कैरेट सोना भी 1,950 रुपये या 1.24 प्रतिशत बढ़कर 1,58,650 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्‍स समेत) हो गया, जो कि पिछले सेशन में 1,56,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com