भारत से बाघ कम्बोडिया भेजे जाएंगे. इसके लिए शनिवार को दोनों देशों के बीच एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए. जिस तरह भारत में चीते लाए गए उसी तरह कम्बोडिया में भी भारत से बाघ ले जाकर उनकी पुर्नबसाहट की जाएगी. कम्बोडिया के नोम पेन्ह में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने वहां के प्रधानमंत्री हुन सेन से शनिवार को मुलाकत की. आसियान-भारत सम्मेलन से इतर दोनों देशों ने संस्कृति, वन्यजीव और स्वास्थ्य के क्षेत्र में चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए. इसमें कम्बोडिया में फिर से बाघों को बसाने की परियोजना भी शामिल है.
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ट्वीट किया- ''भारत से कम्बोडिया में बाघों को ले लाने के लिए एक समझौता ज्ञापन के आदान-प्रदान को देखकर खुशी हुई. बाघों का यह महत्वाकांक्षी ट्रांस-कंट्री रीलोकेशन हमारे खूबसूरत ग्रह पर जैव विविधता के संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा.''
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Happy to witness exchange of an MoU on tiger reintroduction to Cambodia from India. This ambitious trans-country relocation of tigers would prove to be a major step towards conservation of biodiversity on our beautiful planet. @PeacePalaceKH @MEAIndia pic.twitter.com/MGn9l5OvAk
— Vice President of India (@VPSecretariat) November 12, 2022
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कम्बोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन से शनिवार को मुलाकत करके मानव संसाधन, बारूदी सुरंगों को हटाने और विकास परियोजनाओं सहित अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और बेहतर बनाने पर चर्चा की. आसियान-भारत सम्मेलन से इतर दोनों देशों ने संस्कृति, वन्यजीव और स्वास्थ्य के क्षेत्र में चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए. धनखड़ ने कहा कि उन्होंने आसियान सम्मेलन के सफल अध्यक्षता के लिए कम्बोडिया के प्रधानमंत्री को बधाई दी.
दोनों देशों के बीच जिन चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं उनमें स्वास्थ्य एवं औषधि के क्षेत्र में सहयोग, जैवविविधता संरक्षण और सतत वन्यजीव प्रबंधन शामिल है. इसके तहत कम्बोडिया में फिर से बाघों को बसाने की परियोजना भी शामिल है.
आईआईटी जोधपुर और कम्बोडिया के इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के बीच अनुसंधान, विकास और सांस्कृतिक विरासत के डिजिटल दस्तावेजीकरण में तकनीक के उपयोग के क्षेत्र में समझौता हुआ.
कम्बोडिया के सिएम रीप स्थित वाट राजा बो पैगोड की पेंटिंग के संरक्षण और देखभाल (जिसमे उनकी मरम्मत भी शामिल है) के लिए वित्तपोषण संबंधी समझौता भी हुआ.
इस साल आसियान-भारत संबंधों के 30 साल पूरे हो गए हैं और 2022 को आसियान-भारत मित्रता वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं