ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन और आजाद समाज पार्टी सहित कई अन्य पार्टियों ने दिल्ली नगर निगम चुनाव गठबंधन करके लड़ने का ऐलान किया है. मजलिस के प्रदेश अध्यक्ष कलीमुल हफ़ीज़ और आजाद समाज पार्टी के इंचार्ज नरैन भीकू राम जैन की ओर से होटल रिवर व्यू दिल्ली में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया गया.
कलीमुल हफ़ीज़ ने कहा कि आजाद समाज पार्टी और मजलिस में नगर निगम की 100 सीटों पर गठबंधन करके चुनाव लड़ने पर सहमति हो गई है. इस गठबंधन को दोनों पार्टियों के आलाकमान मजलिस अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने भी मंजूरी दे दी है. इसी के साथ साथ लिबरल पार्टी ऑफ इंडिया भी गठबंधन का हिस्सा होगी.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कलीमुल हफ़ीज़ ने कहा कि 100 सीटों में से 68 वार्ड सीटों पर मजलिस अपने उम्मीदवार उतारेगी और आजाद समाज पार्टी और लिबरल पार्टी ऑफ इंडिया 32 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगी. गठबंधन में शामिल पार्टियां इन सीटों पर एक दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेंगीं.
कलीमुल हफ़ीज़ ने कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी ने जनता के साथ धोखा किया है. विशेष तौर पर दलित मुस्लिम बहुल क्षेत्रों को पूरी तरीके से नजरअंदाज किया है. दिल्ली में मुस्लिम समुदाय की आबादी लगभग 15% है जबकि 16% के लगभग दलित समुदाय की आबादी है. दलित मुस्लिम बहुल इलाकों में ना तो स्कूल खोले गए और ना ही अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक जैसी स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं. जानबूझकर दलित मुस्लिम बहुल क्षेत्रों को गंदा बनाकर रखा गया है.
लिबरल पार्टी ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष सिराज साहिल ने कहा, भाजपा और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के दलित मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ दूसरे समुदायों को भी ठगने का काम किया है आम आदमी पार्टी और भाजपा ने पिछड़े समुदायों को आगे बढ़ाने और उनके उत्थान के लिए कोई काम नहीं किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं