कांग्रेस (Congress) में सचिन पायलट (Sachin Pilot) के विद्रोह और इससे उपजे संकट के हालात एक महीने तक बने रहे. इसके पीछे राजस्थान में भाजपा (BJP) की वास्तविकता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया (Vasundhara Raje Scindia) की अहम भूमिका थी. राजस्थान विधानसभा में शक्ति परीक्षण की संभावना से ठीक चार दिन पहले सचिन पायलट की राहुल गांधी के साथ मुलाकात ने सुलह के लिए मंच तैयार कर दिया.
कांग्रेस ने बीजेपी पर अपने विधायकों को लालच देकर राज्य में सत्ता छीनने का आरोप लगाते हुए आधिकारिक रूप से अशोक गहलोत सरकार को संकट से बचाए रखा. इसे कांग्रेस की "आंतरिक समस्या" कहा गया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बीजेपी के राजस्थान प्रमुख सतीश पूनिया ने ट्वीट किया, "हम सब कह रहे थे - यह कांग्रेस की आंतरिक लड़ाई है और वे अनावश्यक रूप से बीजेपी पर आरोप लगा रहे हैं. गरीब राजस्थान को कांग्रेस की 31 दिवसीय रामलीला देखनी थी ... बहन प्रियंका गांधी और भाई राहुल गांधी देर से जागे. उन्होंने कहा " अब जब आपका संकट हल हो गया है, तो लोगों से माफी मांगें और कुछ काम करें. "
गहलोत ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह उनके पूर्व डिप्टी सचिन पायलट की तख्तापलट करने में मदद कर रही है. कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर भी कांग्रेस विधायकों को रिश्वत देने में भूमिका निभाने का आरोप लगाया और एक ऑडियो टेप के आधार पर उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई.
कांग्रेस ने कहा कि यह इस तथ्य में भी साफ था कि सचिन पायलट के 18 बागी बीजेपी शासित हरियाणा में रिसॉर्ट में रह रहे थे. जब राजस्थान से एक स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम ने सौदा करने के आरोपी बागी विधायकों की तलाश की तो उन्हें हरियाणा के पुलिस कर्मियों की एक बड़ी टीम ने रोक दिया. सूत्रों का कहना है कि कोरोनो वायरस संक्रमितों का क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए एक भवन में बीजेपी नेताओं के साथ बागी विधायकों की गुप्त बैठकों की इजाजत दी गई थी.
हालांकि बीजेपी आधिकारिक रूप से यही जाहिर करती रही कि न तो उसका कांग्रेस के संकट से कुछ भी लेना देना है, न ही वह शक्ति परीक्षण की इच्छुक है. सूत्रों का कहना है कि पार्टी के पास कोई विकल्प नहीं था, क्योंकि उसके राजस्थान के 'पॉवर हाउस' वसुंधरा राजे सिंधिया ने जोरदार चुप्पी साध रखी है.
वसुंधरा राजे ने कथित तौर पर कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए बागी विधायकों के साथ कोई योजना बनाने से इनकार किया. बीजेपी को एक बैठक को मजबूरन रद्द किया गया था जिसमें उन्हें भाग लेना था. हालांकि बताया जाता है कि ऐसी कोई योजना नहीं थी.
पिछले माह राजस्थान में जब से कांग्रेस में बगावत का दौर शुरू हुआ, वसुंधरा राजे ने इस दौरान सिर्फ एक ट्वीट 18 जुलाई को किया. इस ट्वीट में उन्होंने कहा कि राजस्थान के लोगों को कांग्रेस के संकट की कीमत चुकानी पड़ रही है. उन्होंने लिखा कि "बीजेपी और बीजेपी नेताओं के नाम पर कीचड़ उछालने की कोशिश करने का कोई मतलब नहीं है. "
सूत्रों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सहयोग के बिना बीजेपी कुछ अधिक नहीं कर सकती थी. राजस्थान ऐसा राज्य है जहां क्षेत्रीय नेताओं का वर्चस्व केंद्रीय नेताओं के मुकाबले अधिक है. राज्य में बीजेपी के 72 विधायक हैं जिनमें से 45 एमएलए वसुंधरा के कट्टर समर्थक और विश्वसनीय हैं.
मुख्यमंत्री अशोक का दावा है कि उनको 200 सदस्यों वाली विधानसभा में 102 का समर्थन हासिल है. यह बहुमत के आंकड़े के बहुत थोड़ा अधिक है. कांग्रेस के बागी 19 विधायक, बीजेपी के 72 विधायकों और क्षेत्रीय दलों व निर्दलीय विधायकों के साथ सरकार के लिए चुनौती खड़ी करते रहे.
बागी विधायक गहलोत का साथ छोड़कर आने वाले और कांग्रेस विधायकों का इंतजार करते-करते थक गए. शायद बागी विधायकों ने महसूस किया कि उनके लिए बीजेपी से बातचीत आगे बढ़ाने के लिए बहुत कम संभावना थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं